टोल टैक्स में बढ़ोतरी का असर इन पर नहीं होगा, जानें किसे मिलती है पूरी छूट

Published : Jun 03, 2024, 05:32 PM IST
Prayagraj Toll Tax

सार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स में 5% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये बढ़ोतरी आज यानी 3 जून से ही लागू होगी। लेकिन इसका असर कुछ खास कैटेगरी के लोगों पर नहीं पड़ेगा। उन्हें टोल टैक्स में 100% छूट मिलती है। 

ऑटो डेस्क. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 3 जून से टोल टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब देशभर के सभी टोल टैक्स की दरों में लगभग 5% बढ़ोतरी की है। इसका असर ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री पर असर पड़ेगा। लेकिन देश में कुछ चुनिंदा कैटेगरी के लोगों को टोल टैक्स पर 100% छूट दी जाती है। यानी की नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर फ्री हो जाता है। आज हम आपको इस कैटेगरी के लोगों के बारे में बता रहे है।

टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी

भारत के सारे नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करना आज यानी 3 जून से महंगा हो गया है। इसमें करीब 5% का इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी  1 अप्रैल को लागू होने वाली थी लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे स्थगित किया गया। टोल टैक्स की वसूली नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) करता है।

जानें किसे मिलती है पूरी छूट

आमतौर पर हर तरह की गाड़ियों पर टोल टैक्स लगता है, जिसमें प्राइवेट वाहन, हल्के कमर्शियल वाहन, भारती कमर्शियल वाहन को नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करने पर टोल टैक्स देना होता है। लेकिन कुछ स्पेशल कैटेगरी के लोगों को 100% छूट मिलती हैं।

इन लोगों को नहीं देना होता टोल टैक्स

देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस, राज्यपाल, उप-राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के जज, राज्यसभा के सभापति, लोकसभा स्पीकर, विधान परिषद के सभापति, विधानसभाओं के अध्यक्ष, राज्यों के मंत्री, सांसद, भारत सरकार के सचिव, राज्यसभा और लोकसभा के सचिव, राज्यों की विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य और सरकारी दौरे पर विदेशी उच्च विदेशी व्यक्ति को टोल टैक्स नहीं देना होता।

इन अधिकारियों को भी मिलती छूट

ऊपर जिक्र किए माननीय लोगों के अलावा भी इन लोगों को टोल टैक्स में छूट मिलती है। इनमें रक्षा मंत्रालय के अधिकारी, भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स के अधिकारी शामिल है। इनके अलावा अर्धसैनिक बल, पुलिस की वर्दी में केंद्रीय और सशस्त्र बल, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, अग्निशमन विभाग या संगठन, NHAI या किसी ऐसे संगठन के लोग जो अपने वाहन का उपयोग निरीक्षण, सर्वे में काम कर रहे हों, उन्हें भी टोल टैक्स में छूट दी जाती है। साथ एंबुलेंस और शव वाहनों को भी टोल टैक्स में रियायत मिलती है।

इन पुरस्कार विजेताओं को भी मिलती है छूट

भारत सरकार से मिले पुरस्कार पाने वाले लोगों को भी  टैक्स में छूट मिलती है। इनमें परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र विजेता शामिल है। इसके लिए उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होता है।

यह भी पढ़ें…

1,00,000 Cr का दांव लगा सकती हैं 4 बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां, जानें क्या है प्लान

PREV

Recommended Stories

भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
FASTag नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना चार्ज, UPI से पेमेंट करने पर फायदा- 15 नवंबर से नया टोल नियम