
ऑटो डेस्क. गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है। यह सिर्फ चालान से नहीं बचाता बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए होता है। सीट बेल्ट न लगाने के कारण हर साल हजारों लोग दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। यहां तक उनकी जान भी चली जाती है। ऐसे में आप ड्राइविंग कर रहे हों या गाड़ी की किसी भी सीट पर बैठे हो, सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है। इससे आप अपनी सेफ्टी का ख्याल रख सकते हैं।
आज हम आपको सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बता रहे है, जिससे आप इसका इस्तेमाल कर किसी अनहोनी का शिकार न हों।
एक्सिडेंट के दौरान चोटें कम लगेगी
बिना सीट बेल्ट के ड्राइव करते या सफर करते वक्त अगर एक्सीडेंट हो जाता है, तो आपको ज्यादा चोटें आ सकती है। इसके अलावा झटके से आप कार के अंदर उछल सकते है। सीट बेल्ट आपको सीट से जकड़े रखता है, जिससे सिर, रीढ़ की हड्डी और दूसरे अंगों को चोट लगने का खतरा कम होता है। ऐसे में सफर के दौरान सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
गाड़ी से बाहर नहीं गिरेंगे
कई बार एक्सीडेंट में कार पलट सकती है। इसमें गाड़ी तो डैमेज होगी ही, लेकिन आपने सीट बेल्ट नहीं लगाया तो आप गाड़ी से बाहर आ जा सकते है और आपको गंभीर चोटें लग सकती हैं। ऐसे में सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है।
एयरबैग सही से काम करता है
सीट बेल्ट लगाने पर ही एयरबैग ठीक से काम करता है। अगर आपने आपके शरीर को सही स्थिति में रखता है, जिससे कि एयरबैग आपको ठीक से बचा सकता है।
खासतौर से बच्चों की सुरक्षा होगी सीट बेल्ट से
बच्चे जब भी गाड़ी में ट्रैवल करते है, तो वह खिड़की के बाहर झांकता है। ऐसे में बच्चों के बाहर गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में सफर में उन्हें सीट बेल्ट लगाना न भूलें। साथ ही उन्हें सीट बेल्ट की अहमियत के बारे में बताए।
जानें कैसे करें सीट बेल्ट का इस्तेमाल
सीट बेल्ट को कसकर बांधे, जिससे आपके शरीर में ढीलापन न हो। ध्यान रहे कि कंधे की पट्टी आपके कंधे से होकर जाए और कमर की पट्टी कमर पर टीकी होनी चाहिए। सफर में बच्चों के मुताबिक सीट बेल्ट का साइज सेट करें। इसके इस्तेमाल पूरी सुरक्षा न मिले लेकिन आपको गंभीर चोटों के खतरे को कम कर सकता है।
यह भी पढ़ें…
...तो क्या सस्ती हो जाएगी जगुआर, जानें क्या है टाटा का प्लान, कितनी कम होंगी कीमतें
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.