सिर्फ 5 रु. के सिक्के से कैसे कर सकते हैं Rolls Royce की क्वालिटी चेक

Published : Aug 22, 2024, 11:13 AM IST
youtuber-PR-Sundar-Rolls-Royace

सार

रोल्स रॉयस की कारें अपनी लग्जरी और कीमत के लिए मशहूर हैं। इस आर्टिकल में जानिए एक फेमस यूट्यूबर और शेयर बाजार एक्सपर्ट पीआर सुंदर ने अपनी दुबई वाली रोल्स रॉयस के बारे में क्या हैरान करने वाली बात बताई।

Auto News: रोल्स रॉयस जैसी कार को करोड़पति ही नहीं, अरबपति भी खरीदने को तरसते हैं। हर रोल्स रॉयस कार को खास ध्यान और कस्टमर की पसंद के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। एक कार को बनने में लगभग 6 महीने का समय लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि रोल्स रॉयस के कुछ हिस्सों को हाथ से पेंट और असेंबल किया जाता है। इसी खास कारीगरी के कारण रोल्स रॉयस की कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में होती है। हैरानी की बात यह है कि इतनी महंगी होने के बावजूद भी भारत में कई हस्तियां रोल्स रॉयस खरीदने के लिए तैयार रहती हैं।

एक फेमस यूट्यूबर और शेयर बाजार एक्सपर्ट पीआर सुंदर ने अपनी दुबई वाली रोल्स रॉयस को 6 महीने के लिए भारत मंगवाया है। उन्होंने इस कार के बारे में कुछ रोचक जानकारियां शेयर की हैं।

पीआर सुंदर ने बताया कि रोल्स रॉयस में कई शानदार खूबियां हैं, जिसे हर किसी को जानना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर कार के इंजन पर 5 रुपए का सिक्का रख दिया जाए तो भी वह नहीं गिरता है, क्योंकि इंजन चलने पर उसमें जरा भी मूमेंट (कंपन) नहीं होता है।

कार के लिए भी जरूरी होता है वीजा पासपोर्ट

पीआर सुंदर ने बताया कि रोल्स रॉयस को भारत में इंपोर्ट करने के लिए बहुत ज्यादा इंपोर्ट टैक्स देना पड़ता है। अगर आप कार को कुछ समय के लिए भारत में चलाना चाहते हैं, तो आपको कार के लिए अलग से पासपोर्ट और वीजा लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वो अपनी दुबई वाली रोल्स रॉयस को भारत लाने के लिए ये दोनों ही चीजें हासिल की हैं और 6 महीने बाद उन्हें कार वापस दुबई ले जानी होगी।

PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट