Auto Expo 2023 में आ रही है एक से बढ़कर एक धांसू कार, फीचर्स, रेंज, प्राइज, लुक सब जानदार

Published : Jan 01, 2023, 05:35 PM ISTUpdated : Jan 09, 2023, 12:42 PM IST
Auto Expo 2023 में आ रही है एक से बढ़कर एक धांसू कार, फीचर्स, रेंज, प्राइज, लुक सब जानदार

सार

ऑटो इंडस्ट्री के लिए यह साल धमाकेदार रहने की उम्मीद है। एक तरफ ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन होने जा रहा है तो दूसरी तरफ जबरदस्त फीचर्स वाली कारें मार्केट में लॉन्च होने वाली हैं। कस्टमर्स को भी इन कारों का बेसब्री से इंतजार है।

ऑटो डेस्क : नए साल का आगाज ऑटो इंडस्ट्री (Auto Industry) के लिए शानदार होने जा रहा है। पहले महीने यानी जनवरी, 2023 में ही एक से बढ़कर एक धांसू कार लॉन्च होने जा रही हैं। इसी महीने एशिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल इवेंट ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) का आयोजन होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट में शानदार मॉडल्स वाली कई कार लॉन्च होने जा रही हैं। इनमें से 8 ऐसी कारें हैं जो इशी महीने देश में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारें में..

महिंद्रा थार 4×2
महिंद्रा (Mahindra) अपनी जबरदस्त फीचर वाली थार का नया 4X2 वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी थार के टू-व्हील ड्राइव सिस्टम को नए 117bhp, 1.5L डीजल और 2.0L पेट्रोल इंजन के साथ पेश करने वाली है। इसकी कीमत मौजूदा थार से कम हो सकती है।

महिंद्रा एक्सयूवी 400
महिंद्रा XUV 400 इलेक्ट्रिक SUV के कीमतों खुलासा भी जनवरी में ही करने जा रही है। फरवरी या मार्च से इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। इस कार में 39.5kWh का लिथियन-आयन बैटरी पैक है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150KM प्रति घंटे है। इसकी रेंज 437 किमी रहने का दावा है।

टाटा हैरियर स्पेशल एडिशन 
टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी अपनी मिड साइज एसयूवी Harrier का एक स्पेशल एडिशन जल्द से जल्द लॉन्च करने जा रही है। इस कार में फ्रंट ग्रिल पर स्पोर्टी रेड एक्सेंट्स होंगे। इसके साथ ही कस्टमर को फ्रंट फेंडर्स पर स्पेशल एडिशन बैजिंग के साथ ब्रेक कॉलिपर्स भी दिए जाएंगे. इंटिरियर में रेड लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, लाल रंग के डोर हैंडल भी मिलेगा। 

एमजी हेक्टर-हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट
एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट की कीमतों का खुलासा भी 5 जनवरी, 2023 को कर दिया जाएगा। इसमें मौजूदा इंजन ऑप्शन के साथ हाइब्रिड तकनीक कंपनी दे सकती है। ADAS सिस्टम भी यूजर्स को मिलने वाला है। कई जबरदस्त फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

सिट्रोएन ई-C3
जनवरी में Citroen अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक e-C3 भी लॉन्च करेगी। 30.2kWh बैटरी पैक वाली इस कार में 200 से 250 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसके ICE वर्जन के समान फीचर्स कंपनी दे सकती है।

हुंडई आयनिक 5
Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग इसी महीने में होने जा रही है। E-GMP यानी इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर पर बेस्ड इस कार की कीमत 50 लाख रुपए से कम हो सकती है। यह सीबीयू रूट के जरिए भारत में आ रही है। इसमें 72.6 kWh और 58 kWh का बैटरी पैक है।

मारुति एस-प्रेसो एक्स्ट्रा एडिशन
इन सबसे साथ मारुति सुजुकी एस-प्रेसो का एक्स्ट्रा एडिशन भी इसी महीने लॉन्च करेगी। इस कार में डोर और व्हील आर्च क्लैडिंग के साथ फ्रंट पर एक्स्ट्रा बैज मिलेगा। कार की केबिन में सेंटर इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ रेड एक्सेंट कंपनी दे रही है। एक्स्ट्रा एडिशन में मैट और डोर पैनल पर रेड एक्सेंट जैसे फीचर्स भी हैं।

इसे भी पढ़ें
जबरदस्त फीचर्स से लैस हैं ये 10 कार, वायरस तक कर देते हैं फिल्टर, Photos

Automobile इंडस्ट्री के लिए कैसा रहेगा 2023, जानें क्या कुछ होने वाला है बदलाव


 

PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट