नए अवतार में लॉन्च हुई Harley Davidson की 3 Wheeler बाइक, कीमत एमजी हेक्टर प्लस जितनी, देखें Photos

Published : Jan 22, 2023, 05:37 PM IST

ऑटो डेस्क : ग्लोबल मार्केट में हार्ले डेविडसन की Three Wheeler बाइक Harley Davidson Freewheeler Trike मार्केट में आ गई है। इस बाइक का लुक ऐसा है कि हर किसी की नजर इसी पर टिक जा रही है। इसकी कीमत एमजी हेक्टर प्लस कार जितनी है। देखें Photos..

PREV
16

Harley Davidson Freewheeler Trike बाइक को कंपनी अपडेटेड अवतार में लेकर आई है। इसे डार्क एलिमेंट्स के साथ अपडेट किया गया है। बाइक में फ्रंट एंड, हेडलैंप नैकेले, टैंक कंसोल, हैंड एंड फुट कंट्रोल, पावरट्रेन और एग्जॉस्ट को कंपनी ने ब्लैक आउट किया है। 
 

26

इस बाइक में एक पहिया आगे की तरफ है और बाकी के दो पहिए पीछे की तरफ दिया गया है। इसपर दो लोग बैठ सकते हैं। सफर का एक्सपीरिएंस शानदार हो, इसके लिए पैर रखने के लिए बाइक में Floorboards और अपराइट राइडिंग पोजिशन दी गई है।
 

36

इस बाइक में आप सामान भी रख सकते हैं। इसके लिए पीछे की तरफ एक डिक्की भी दी गई है। इस डिग्की की क्षमता 55 लीटर की है। बाइक में पीछे की ओर 18 इंच के व्हील लगाए गए हैं, जबकि आगे के व्हील्स 15 इंच का है।

46

बाइक में रिवर्स गियर भी कंपनी ने दिया है। इसमें कॉर्नरिंग एनहैंस्ड इलेक्ट्रॉनिक लिंक्ड ब्रेकिंग, कॉर्नरिंग एनहांस्ड एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी ABS, कॉर्नरिंग एनहांस्ड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और कॉर्नरिंग एनहैंस्ड ड्रैग-टॉर्क स्लिप कंट्रोल सिस्टम भी दिए गए हैं।

56

इस बाइक में  मिल्वौकी आठ 114 पावरट्रेन भी कंपनी ने दिया है, जो 4,750 आरपीएम पर 88 बीएचपी और 165 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

66

इस बाइक की कीमत की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 29,999 डॉलर से शुरू हो रही है। यानी करीब 23.5 लाख रुपए। इतनी कीमत में तो आप हुंडई कोना इलेक्ट्रिक, एमजी हेक्टर प्लस जैसी कारें खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें
देखते रह जाएंगे इन Bikes का लुक, एक झलक ही बना देगा दीवाना, देखें Photos

माइलेज में बेजोड़ हैं ये Bikes...एक लीटर पेट्रोल में दूर तक भागती हैं, खूबियां दिल जीत लेंगी
 

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories