
Automobile Desk: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में भौकाली लुक से आग लगाने वाली क्रूजर बाइक काफी समय से धमाल मचा रही है। इस मामले में सबसे आगे रॉयल एनफील्ड का नाम आता है। रोड पर धांसू लुक दिखाने वाली बाइक का नाम रॉयल एनफील्ड नहीं है। इस कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री वाली टू व्हीलर क्लासिक है। आप भी कुछ इसी तरह रोड पर एक धांसू बाइक के साथ ड्राइव करना चाहते हैं, तो Harley Davidson आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।
Harley Davidson एक विदेशी कंपनी है, जो अब भारत में भी धड़ल्ले से अपनी बाइक सेल कर रहा है। हालांकि, इसकी ऑन रोड कीमत काफी अधिक है। ऐसे में लो सैलरी वालों के लिए खरीदना बेहद कठिन है। लेकिन इस कंपनी की एक बाइक Harley Davidson X440 है, जिसे आप परचेस कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
Harley Davidson X440 की एक्स शो रूम कीमत भारत में कंपनी ने करीब 2.40 लाख रुपए से लेकर करीब 2.80 लाख रुपए रखी है। मार्केट में यह बाइक तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिक की कीमत करीब 2 लाख से स्टार्ट होकर 2.32 लाख रुपए तक जाती है। ऐसे में Royal Enfield Classic और Harley Davidson X440 के दामों में ज्यादा अंतर नहीं है।
ये भी पढ़ें- Bajaj ने लॉन्च की 6.4 सेकंड में 0-100 Kmph की रफ्तार पकड़ने वाली स्ट्रीटफाइटर बाइक
Harley Davidson X440 में 440 सीसी का BS6 इंजन लगाया गया है, जो 27 bhp की पावर और 38 nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसका फ्यूल टैंक 13.5 लीटर है। सबसे बड़ी इस बाइक की खासियत यह है कि माइलेज के मामले में X 440 34 kmpl तक पहुंच जाती है।
Harley Davidson X440 एक पावरफुल और मजबूत बाइक है। आईए इसके स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।
Harley Davidson X440 पूरी तरह से मॉडर्न फीचर्स से लैस है। इसमें आपको उन सभी चीजें मिलेंगी, जो एक क्रूजर बाइक की पहचान होती है।
ये भी पढ़ें- Bike Riders Safety Tips: बाइक में लगी ये 5 टेक्नोलॉजी आपकी राइड को बनाती है सुरक्षित