Hero Splendor Plus vs Hero HF Deluxe: किस बाइक को कहा जाता है माइलेज का राजा?

Published : Jul 13, 2025, 09:20 AM IST
hero splendor vs hero hf delux

सार

Hero Splendor Plus vs Hero HF Deluxe: लो बजट में आपको शानदार माइलेज वाली बाइक खरीदनी है, तो Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe बेस्ट चॉइस हो सकती है। चलिए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। प्राइस से लेकर फीचर्स तक सबकुछ जानें यहां। 

Automobile Desk: अगर आप कम बजट में दमदार माइलेज और पावरफुल इंजन वाली मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, तो Hero की 2 सबसे ज्यादा सेल होने वाली बाइक Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। हीरो मोटोकॉर्प कंपनी दोनों ही गाड़ियां लो खर्चे में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। भारतीय बाजारों में काफी समय से दोनों सुपरहिट है। चलिए हम आपको इन दोनों बाइक्स की पूरी खासियत के बारे में बताते हैं।

Hero Splendor Plus प्राइस

सबसे पहले हम Hero Splendor Plus की कीमत पर बात करते हैं। Bikewale के मुताबिक, हीरो की इस दमदार बाइक की शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 59,126 रुपए है।

Hero HF Deluxe प्राइस

दूसरी ओर Hero HF Deluxe की प्राइस की बात करें, तो इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 59,418 रुपए है। इस गाड़ी को आप किसी भी Hero शो रूम से खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- देश की 5 सबसे सस्ती मोटरसाइकिल, 2 का दाम ₹60000 से भी कम

Hero Splendor Plus माइलेज

टू व्हीलर लेने से पहले ग्राहक उसके माइलेज के बारे में सबसे पहले जानना चाहते हैं। ऐसे में Hero Splendor Plus के माइलेज की बात करें, तो यह 65 से 80 km/l तक आसानी से माइलेज दे सकती है।

Hero HF Deluxe माइलेज

वहीं, Hero HF Deluxe भी माइलेज के मामले में Splendor से कम नहीं है। यह बाइक भी आपको 65 से 70 km/। तक माइलेज देने में सक्षम है। इसकी यही खासियत इसे बेस्ट बनाती है।

Hero Splendor Plus इंजन और क्षमता

Hero Splendor Plus में आपको 97.2 cc, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 8.02 PS की पावर और 8.05 NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

Hero HF Deluxe इंजन और क्षमता

Hero HF Deluxe में आपको 97.2 cc, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलते हैं। यह 8000 rpm पर 8.2 PS की पावर और 6000 rpm पर 8.05 टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

Hero Splendor Plus फीचर्स

  • हैलोजेन हैडलैंप
  • LED DRLs
  • LED हैंडलैंप
  • एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
  • हैज़ेड लाइट फंक्शन
  • साइड स्टैंड इंजन
  • कट ऑफ सेंसर

Hero HF Deluxe फीचर्स

  • 18 इंच अलॉय व्हील्स
  • टेलीस्कोप फ्रंट फोरक्स
  • ड्युअल रियर शोक्स
  • ड्रम ब्रेक
  • इलेक्ट्रिक स्टार्ट
  • एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल
  • ट्यूबलेस टायर्स
  • साइड स्टैंड इंडिकेट

ये भी पढ़ें- 1 लीटर में 70 किलोमीटर चलती है Hero की ये बाइक, कीमत देख दौड़ पड़ेंगे खरीदने

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

मोस्ट अवेटेड BMW F 450 GS जानें कब होगी भारत में लॉन्च?
स्वागत नहीं करोगे हमारा! भारत आ रही Royal Enfield की 4 दमदार बाइक्स