अपने इन 5 धांसू फीचर्स के चलते TVS iQube e-Scooter ग्राहकों के दिलों पर कर रहा राज

Published : Aug 13, 2025, 02:03 PM IST
Tvs iQube electric scooter

सार

TVS iQube Electric Scooter: टीवीएस कंपनी की आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में धूम मचा रही है। अपनी धांसू रेंज और स्मार्ट फीचर्स के चलते यह भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। आइए इसकी 5 सबसे बड़ी खासियत के बारे में जानते हैं। 

ऑटो डेस्क: इंडिया में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। पेट्रोल की खर्च से दूरी बनाने वाले लोगों के लिए इलेक्ट्रिक बेस्ट चॉइस बन रही है। इसमें एक बार बैटरी फुल चार्ज करने पर लंबी दूरी आसानी से तय की जा सकती है और फ्यूल पर लगने वाले पैसे से मुक्ति मिलती है। ग्राहकों की भारी डिमांड को देखते हुए दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनियां भी इलेक्ट्रिक की ओर रुख कर रही हैं। इसमें TVS का हाल भी कुछ ऐसा ही है। कंपनी की iQube मार्केट में काफी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें नए जमाने के मॉडर्न फीचर्स लगाए गए हैं। चलिए इसकी 5 सबसे बड़ी खासियत जानते हैं।

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कितनी कीमत है?

सबसे पहले बात TVS iQube Electric Scooter की कीमत पर करते हैं। BikeDekho के मुताबिक, इस स्कूटर की मार्केट में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 94,343 रुपए से लेकर 1,60,790 रुपए तक है। इसके अलावा आपको इंश्योरेंस और RTO के लिए अलग से चार्ज देने होंगे। ध्यान रखिएगा कीमत शहर और राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर कितने वेरिएंट्स में आता है?

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में फिलहाल 3 अलग-अलग वेरिएंट्स से आती हैं। आइए उसपर नजर डालते हैं:

TVS iQube (बेस मॉडल)

  • 2.2kWh बैटरी: 94,434 (एक्स शोरूम)
  • 3.1kWh बैटरी: 1,06,996 (एक्स शोरूम)
  • 3.5kWh बैटरी: 1,08,993 (एक्स शोरूम)

ये भी पढ़ें- Honda SP 125 के 5 लाजवाब फीचर्स जो बना देगा आपको दीवाना

TVS iQube S

3.5kWh बैटरी: 1,29,420 (एक्स शोरूम, पुरानी कीमत)

5 इंच स्क्रीन के साथ नई कीमत: 1 लाख 9 हजार रुपए (एक्स शोरूम)

7 इंच स्क्रीन के साथ नई कीमत: 1 लाख 17 हजार रुपए (एक्स शोरूम)

TVS iQube ST

3.5kWh बैटरी: 1,38,855 (एक्स शोरूम)

5.3kWh बैटरी: 1,27,935 (एक्स शोरूम)

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में रेंज कैसा है?

टीवीएस की धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेंज की बात करें, तो ST मॉडल 5.3kWh वाली बैटरी 212 किलोमीटर तक रेंज देने की क्षमता रखती है। वहीं, S मॉडल में लगने वाली 3.5kWh बैटरी 145 किलोमीटर रेंज ऑफर करती है। बेस मॉडल 2.2kWh बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 94 किलोमीटर चल सकती है।

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या एडवांस फीचर्स मिलेंगे?

टीवीएस कंपनी की इस आईक्यूब स्कूटर में मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले स्मार्ट फीचर्स लगाए गए हैं। इसमें 5 इंच या 7 इंच TFT डिस्प्ले लगाया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टीविटी और टर्न बाय टर्न नेवीगेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा अपडेटेड iQube ST में ड्युअल टोन सीट और एकीकृत पीलियन बैकरेस्ट जैसे विजुअल बदलाव हुए हैं।

ये भी पढ़ें- KTM की सबसे सस्ती बाइक के 5 बेहतरीन फीचर्स

 

PREV

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

KTM 390 Adventure Offer: कस्टमर को कंपनी दे रही जबरदस्त न्यू ईयर सरप्राइज
Royal Enfield की इन पॉपुलर बुलेट्स की कीमतों में इजाफा, ये है वजह