Published : May 12, 2023, 05:37 PM ISTUpdated : May 12, 2023, 05:38 PM IST
ऑटो डेस्क : पेट्रोलियम मंत्रालय की एक कमेटी ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि 2027 तक 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में डीजल गाड़ियां बैन कर दी जाएं। अगर ऐसा हुआ तो सड़कों से कई पावरफुल और शानदार फीचर्स वाली SUV कबाड़ हो जाएंगी।
वेन्यू इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल है। इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। अगर सरकार प्रस्ताव को मानती है तो इसका डीजल इंजन मॉडल बंद हो सकता है।
27
Kia Sonet
यह काफी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। कई पेट्रोल और एक सिंगल डीजल इंजन ऑप्शन के साथ यह आती है। अगर डीजल गाड़ियां बंद हुईं तो कंपनी इसे हमेशा के लिए बंद कर सकती है।
37
Mahindra XUV300
इस लिस्ट में महिंद्रा की XUV300 भी शामिल है। भारत में यह एक 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ अभी आती है। डीजल गाड़ियां बैन होने पर कंपनी इसे रोक सकती है।
47
Mahindra Scorpio-N
डीजल गाड़ियां बंद होने की स्थिति में महिंद्रा की दूसरी एसयूवी Scorpio-N भी बंद हो सकती है। क्योंकि डीजल से ही इसकी सबसे ज्यादा डिमांड होती है। Scorpio Classic पर कंपनी रोक लगा सकती है। यह सिर्फ डीजल इंजन में ही आती है।
57
Mahindra Thar
डीजल कारें बंद होने पर सबसे ज्यादा झटका महिंद्रा को ही लग सकता है। ऐसी स्थिति में उसकी तीसरी एसयूवी 4x4 और 2WD भी बंद हो सकती है। यह दोनों वैरिएंट में थार डीजल की सबसे ज्यादा बुकिंग होती है।
67
Toyota Innova Crysta
हाल ही में टोयोटा ने Crysta को डीजल-ओनली के तौर पर दोबारा से पेश किया है। अब अगर डीजल गाड़ियों पर सरकार बैन लगाती है तो यह एसयूवी भी बंद हो सकती है।
77
Tata Harrier and Safari
इस लिस्ट में टाटा की भी दो एसयूवी शामिल हैं। पहला हैरियर और दूसरा सफारी...दोनों एसयूवी 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ आती है। डीजल गाड़ियों पर रोक लगी तो ये दोनों भी बंद हो सकती हैं।