
ऑटो डेस्क : आज अगर आप कार खरीदने जा रहे हैं तो आपके पास ऑप्शन की भरमार है। कई बार बेस्ट की तलाश में हम कंफ्यूज हो जाते हैं। आपने Coupe, Convertible और Crossover जैसी कारों के बारें में सुना और पढ़ा होगा लेकिन क्या आप तीनों के बारें में जानते हैं? तीनों एक ही हैं या उनमें कुछ अंतर भी है, इसको लेकर अब कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बिल्कुल सिंपल तरीके से बता रहे तीनों की अलग-अलग डिटेल्स...
Coupe
सबसे पहले बात Coupe की... इस कार में दो डोर होते हैं। इसकी छत ढलान वाली होती है। ये कारें स्पोर्टी लुक वाली होती हैं। इनमें काफी कम स्पेस होता है। ये कारें अक्सर दो सीटों के साथ आती है. आजकल कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जो अपनी फोर डोर वाली कारों को भी कूपे नाम देने लगी हैं। इनमें Jaguar F-TYPE, Nissan GT-R जैसी गाड़ियां हैं।
Convertible
अब बात Convertible की...ऐसे देश जहां सूरज की रोशनी यानी धूप कम निकलती हैं, वहां इस तरह की कारों का इस्तेमाल किया जाता है। ये कारें खुली होती हैं और इनका मजा ठंडे मौसम में ही आता है। भारत जैसे देश Convertible कारों के लिए ज्यादा सही नहीं माने जाती हैं। ये कारें बिना रूफ की आती हैं। इन्हें खुली छत वाली कार भी कहा जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर इन्हें आप बंद भी कर सकते हैं। ये कारें काफी महंगी भी आती हैं। Lamborghini Aventador, Ferrari California, Mercedes Benz C-Class जैसी कारें Convertible की कैटेगरी में ही आती हैं।
Crossover
हैचबैक और एसयूवी का मिक्चर को Crossover कहते हैं। इसके नाम से ही पता चलता है कि इनमें दो कैटगरी की खासियत हैं। सॉफ्ट राइडिंग कंफर्ट और बेहतर डिजाइन होने की वजह से ज्यादातर लोग Crossover को खरीदना पसंद करते हैं। इन कारों में Maruti Suzuki S-Cross, Volvo S60 और Honda WR-v जैसी कारें शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
हो जाएं तैयार ! धमाल मचाने आ रहीं Toyota की 5 दमदार कार, एक इलेक्ट्रिक SUV भी लाइन में..
JEEP Wrangler का नया अवतार, देखा क्या...अगर नहीं तो 7 Photos में देखिए...
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi