MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • हो जाएं तैयार ! धमाल मचाने आ रहीं Toyota की 5 दमदार कार, एक इलेक्ट्रिक SUV भी लाइन में..

हो जाएं तैयार ! धमाल मचाने आ रहीं Toyota की 5 दमदार कार, एक इलेक्ट्रिक SUV भी लाइन में..

ऑटो डेस्क : Toyota भारत में अपने नए मॉडल्स लाने जा रही है। हाइराइडर-इनोवा हाईक्रॉस के बाद अब कंपनी चार SUV, एक MPV लॉन्च करने वाली है। इसी के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टोयोटा की एंट्री हो जाएगी। आइए जानते हैं टोयोटा की 5 अपकमिंग कारों के बारें में..

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 10 2023, 03:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Toyota Electric SUV
Image Credit : Google

Toyota Electric SUV

टोयोटा सुजुकी के साथ मिलकर भारतीय मार्केट में एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। 2025 तक यह नई इलेक्ट्रिक कार मार्केट में आ सकती है। इसमें 2.7 मीटर लंबा व्हीलबेस और बड़ा बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि नई टोयोटा इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60kWh बैटरी पैक हो सकती है। जिससे इसे 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलेगी। AWD सिस्टम भी इस एसयूवी में मिल सकता है।

25
Toyota Rumion
Image Credit : Google

Toyota Rumion

इसी साल अर्टिगा के रिबैज वर्जन को टोयोटा भारत में ला सकती है। कोडनेम D23 वाली यह नई एमपीवी साउथ अफ्रीका में टोयोटा रूमियन नाम से आती है। भारत-स्पेक मॉडल में अफ्रीकी मॉडल की तुलना में कई बदलाव कंपनी कर सकती है। इसमें अर्टिगा की तरह ही 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर K15C डुअलजेट इंजन देखने को मिल सकता है। यह 103bhp की पॉवर और 136Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस एमपीवी में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा।

35
Next-Gen Toyota Fortuner
Image Credit : Google

Next-Gen Toyota Fortuner

अगले साल 2024 में टोयोटा की नेक्स्ट जेन फॉर्च्यूनर सड़कों पर दिखाई दे सकती है। नए इंजन ऑफ्शन के साथ नया डिजाइन और नया केबिन इस एसयूवी में देखने को मिल सकती है। कंपनी के टीएनजीए-एफ आर्किटेक्चर पर ही यह कार बेस्ड होगी। इसी मॉडल पर ग्लोबल मॉडल टुंड्रा, सिकोइया और लैंड क्रूजर एसयूवी भी बनाया जाता है। नई फॉर्च्यूनर में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ नया डीजल इंजन मिल सकता है। इसमें एक स्टार्टर जनरेटर और नया 1GD-FTV 2.8L डीजल इंजन मिल सकता है।

45
Toyota Coupe SUV
Image Credit : Google

Toyota Coupe SUV

इसी साल 2023 में कंपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक नई कूप एसयूवी पेश कर सकती है। यह मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर बेस्ड होगी। ग्लोबल मॉडल यारिस क्रॉस की तरह ही इसका स्टाइल हो सकता है। इस कार का नाम टोयोटा रेज हो सकता है। नया मॉडल दो इंजन ऑफ्शन के साथ आएगा। एक 1.2L NA पेट्रोल और एक 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन होगा।

55
Toyota 7-Seater SUV
Image Credit : Google

Toyota 7-Seater SUV

टोयोटा भारत में एक 7-सीटर एसयूवी भी लाने का प्लान कर रही है। इस एसयूवी को हाइराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच कंपनी प्लेस करेगी। ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली कोरोला क्रॉस एसयूवी पर यह बेस्ड होगी। नई इनोवा हाईक्रॉस वाले TNGA-C प्लेटफॉर्म पर इस एसयूवी को तैयार किया जाएगा। इस कार में 2.0-लीटर NA पेट्रोल और हाइब्रिड तकनीक के साथ एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह 172bhp और 186bhp की पॉवर जेनरेट कर सकता है।

इसे भी पढ़ें

PHOTOS : ऑडी-मर्सिडीज की टेंशन बढ़ाने आ रही KIA की इलेक्ट्रिक कार, बुकिंग से पहले जान लें खूबियां

5 कार जो हादसों से बचा सकती हैं जान, सेफ्टी फीचर्स में इनका कोई तोड़ नहीं, कीमत 5.50 लाख से शुरू

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
Recommended image2
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
Recommended image3
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra
Recommended image4
Tata Punch में सुरक्षा के साथ होने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव
Recommended image5
Hyundai Venue HX5+: हुंडई दे रही जबरदस्त सरप्राइज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved