
ऑटो डेस्क : भारत में एंट्री के साथ ही Hyundai ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को ही अपनी कारों का ब्रांड एंबेसडर बनाए रखा है। हाल ही में हुए ऑटो एक्सपो में भी शाहरुख खान ने ही Ionic 5 को अनवील किया था लेकिन अब कंपनी ने अपनी अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए नया ब्रांड एंबेसडर चुन लिया है। अब Hyundai Exter को क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एंडोर्स करेंगे। 10 जुलाई, 2023 को यह एसयूवी आएगी।
Hyundai Exter के नए ब्रांड एंबेसडर
इस कार के विज्ञापन में अब हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। कंपनी के CEO तरुण गर्ग ने जानकारी दी कि हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे तेजी से उभरते खिलाड़ियों में से एक हैं। पांड्या को लेकर यंग जनरेशन का क्रेज भी काफी ज्यादा है। उनके ब्रांड एंबेसडर बनने से साफ हो गया है कि हुंडई के टारगेट पर अब न्यू जेनरेशन है। वहीं, ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद हार्दिक पांड्या काफी एक्साइटेड दिखे। उन्होंने कहा कि उन्हें कारों का काफी शौक है। हुंडई एक्सटर बिल्कुल उनकी ही स्टाइल जैसी है। यह वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट यूथ को खूब पसंद आएगा।
Hyundai Exter की 10 खूबियां
इसे भी पढ़ें
Tiago से Harrier तक...Tata की 5 कारों पर मिल रही धमाकेदार छूट, मच गई है लूट
डबल CNG सिलेंडर सेटअप के साथ आ रही Tata की दो कार, धांसू होगा माइलेज, कम दाम
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi