काला-लाल नहीं इस कलर की कार से प्यार करते हैं हम Indians, वजह बेहद दिलचस्प, आप भी जानें

Published : Apr 06, 2023, 02:33 PM ISTUpdated : Apr 06, 2023, 02:34 PM IST

ऑटो डेस्क : मान लीजिए आप कार खरीदने शोरूम में गए हैं तो आप किस कलर की कार खरीदेंगे? लाल, काला, नीला, पीला, ग्रे या कोई और..कार का कलर पसंद आने पर आप उसे तुरंत ही अपना बना लेते हैं। आइए जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा किस कलर की कार पसंद की जाती है...

PREV
15
सफेद कलर की कार पर आया दिल

जेटो डायनामिक्स की एक रिसर्च की माने तो भारत में सबसे ज्यादा सफेद कलर की कार (White Colour Cars) को पसंद किया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल यानी 2022 में सबसे ज्यादा 42.2% कारें व्हाइट ही थीं। इसके बाद ब्लैक और ग्रे रंग को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। ब्लैक कार 15.50% और ग्रे कार 13.30% तक बिकी थीं। सबसे कम पसंद सिल्वर, ब्लू और रेड कलर की कारों को किया गया है।

25
सफेद कार इतनी पसंद क्यों

भारत में सबसे ज्यादा सफेद कारें इसलिए बिकती हैं, क्योंकि इनका वेटिंग पीरियड काफी कम है। कार डीलर्स डिमांड के मुताबिक, उनके पास सबसे ज्यादा इसी कलर की कार होती है। कस्टमर्स को सबसे आसानी से सफेद कलर की कारें मिल जाती हैं, तो वे उन्हें ही खरीदते हैं।

35
सफेद कलर की कारों की खासियत

सफेद कलर की कार जल्दी मिल जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस कलर की कार की सड़क पर अच्छी वजिबिलिटी भी होती है। हल्का कलर होने के चलते मौसम की वजह से कलर फेडिंग भी कम ही होती है। हल्के दाग-धब्बे या डेंट आसानी से छिप भी जाते हैं। इनका रंग हल्का होता है तो सफेद कारें गहरे रंग की कारों की तुलना में कम गर्म होती हैं। गर्मियों में डार्क कलर वाली कारों की अपेक्षा सफेद कार थोड़ी कम गर्म होती हैं।

45
क्या कहती हैं कार कंपनियां

हुंडई मोटर के मुताबिक, साल 2022 में कंपनी की सफेद रंग की कारों की डिमांड 3 प्रतिशत तक बढ़कर 55% हो गई है। मारुति सुजुकी इंडिया के अनुसार, कई बार कलर का सेलेक्शन गाड़ी की वैरायटी पर भी डिपेंड करता है। स्विफ्ट और ऑल्टो जैसी हैचबैक लोगों को लाल रंग में ज्यादा पसंद आती है। वहीं, सेडान और एसयूवी कारें लोग ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में लेना पसंद करते हैं। मारुति का कहना है कि कंपनियों का विज्ञापन भी कलर ऑप्शन को प्रभावित करता है।

55
टाटा मोटर्स ने बताया आंकड़ा

देश की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का कहना है कि सफेद कलर की कार लोगों की पसंद बनी हुई है। 2022-23 में कंपनी ने जितनी कारें बेची, उसमें सफेद रंग की कारें 36 प्रतिशत तक बिकी हैं।

इसे भी पढ़ें

नए अवतार में आने को तैयार हैं 5 SUVs...हाईटेक फीचर्स, दाम कम, धांसू लुक तस्वीरों में देखिए..

Photos : बड़ी फैमली के लिए बेस्ट हैं ये 5 कार, 8 सीट का ऑप्शन, दाम भी काफी कम

Recommended Stories