
ऑटो डेस्क : आपके पसंदीदा ड-अप कॉमेडियन और शायर जाकिर खान (Zakir Khan) ने एक लग्जरी कार खरीदी है। यह कार जबरदस्त फीचर्स से लैस है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि तेज सेंस ऑफ ह्यूमर से सबको हंसाने वाले जाकिर खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर म्यूजिशियन जीशान खान ने कामेडियन की फोटो शेयर की है। जिसमें वे चमचमाती लग्जरी एसयूवी लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar) के साथ नजर आ रहे हैं। इस कार को उन्होंने हाल ही में खरीदा है। अगर आप भी लग्जरी कारों के शौकिन हैं तो आइए जानते हैं जाकिर खान की नई एसयूवी रेंज रोवर वेलार की 5 जबरदस्त खूबियां..
जाकिर खान की नई कार रेंज रोवर वेलार में 5 दमदार फीचर्स
लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार की कीमत
जाकिर खान ने जिस नई कार लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार को खरीदा है, भारतीय मार्केट में उसकी एक्स शोरूम प्राइस 89.41 लाख रुपए है। अगर आन रोड इसके कीमत की बात की जाए तो यह एक करोड़ से ज्यादा की पड़ जाती है।
इसे भी पढ़ें
7 तस्वीरों में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली SUVs की खूबियां, फीचर्स-लुक सब धांसू
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi