इंडियन आर्मी की पहली पसंद है Tata की यह पावरफुल एसयूवी, विदेशों में भी खूब डिमांड, देखें तस्वीरें..

ऑटो डेस्क : टाटा की पावरफुल Xenon DC 4X4 एसयूवी भारत में काफी पॉपुलर महिंद्रा थार (Mahindra Thar) और मारुति जिम्नी (Maruti Jimny) को टक्टर देती है। इंडियन आर्मी इस एसयूवी को पसंद करती है। विदेशों में भी इसे पसंद किया जाता है। जानें इसकी 5 खासियत..

Satyam Bhardwaj | Published : Apr 8, 2023 12:31 PM IST

15

थार और जिम्नी भारत में काफी पॉपुलर हैं लेकिन Tata Motors भी इस पावरफुल 4X4 एसयूवी को काफी कम लोग ही जानते हैं। इस एसयूवी में एक साथ 9 पैसेंजर आराम से कहीं आ जा सकते हैं। पीछे की बेंच सीट पर 4 और पहली रो में दो, दूसरी रो में 3 सैनिक बैठ सकते हैं।

25

टाटा की Xenon DC 4X4 का इस्तेमाल डिफेंस में ट्रूप कैरियर के लिए किया जाता है। मतलब इस एसयूवी से सैनिकों को ले जाया जाता है। इसलिए इसे सैनिकों को ले जाने वाला वाहन भी कहते हैं।

35

टाटा Xenon DC 4X4 में काफी दमदार इंजन लगा है। इसमें 2956cc के 4-सिलेंडर डीजल इंजन से लोडेड है। यह इंजन 112hp की पावर और 300NM का टॉर्क जेनरेट करता है।

45

इस एसयूवी में 4X4 कपैसिटी है। जिससे इसे कठिन से कठिन इलाकों में ले जाया जा सकता है। इसे कठिन रास्तों पर आसानी से नेविगेट किया जा सकता है। इसलिए सेना में इसकी खूब मांग रहती है।

55

इस एसयूवी में पावर स्टीयरिंग और 3150 मिमी का व्हीलबेस भी मिलता है। इसे आम आदमी नहीं खरीद सकता है। यह व्हीकल सिर्फ सुरक्षा बलों को ऑर्डर पर उपलब्ध करवाया जाता है। Xenon DC 4X4 हार्ड टॉप और सॉफ्ट टॉप दो ऑप्शन में आती है।

इसे भी पढ़ें

JEEP Wrangler का नया अवतार, देखा क्या...अगर नहीं तो 7 Photos में देखिए...

5 कार जो हादसों से बचा सकती हैं जान, सेफ्टी फीचर्स में इनका कोई तोड़ नहीं, कीमत 5.50 लाख से शुरू

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos