किंग साइज Toyota Fortuner की हुई बंपर सेल, Hyundai Tucson, Mahindra XUV700 इसके मुकाबले बहुत पीछे

Published : Dec 10, 2021, 06:51 PM IST
किंग साइज Toyota Fortuner की हुई बंपर सेल, Hyundai Tucson, Mahindra XUV700 इसके मुकाबले बहुत पीछे

सार

फॉर्च्यूनर की बीते महीने 1844 यूनिट की सेल हुई है। इंडिया में Toyota Fortuner  के बाद फुल साइज एसयूवी ह्यूंदै टुसो (Hyundai Tucson) है, इसकी बीते महीने 108 यूनिट सेल हुई है। एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) की कुल 102 यूनिट तो महिंद्रा की एसयूवी अल्टुरास जी4 (Mahindra Alturas G4) का सेल में चौथा नंबर लगा है। 

ऑटो डेस्क, Best Full Size SUV Fortuner Tucson Gloster :  नवंबर 2021 में  टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) एसयूवी ने अपने सेगमेंट में भारी बिक्री की है। फॉर्च्यूनर की बीते महीने 1844 यूनिट की सेल हुई है। देश में वैसे तो सबसे अच्छा मार्केट कॉम्पैक्ट और मिड साइज एसयूवी (Compact And Mid Size SUV) का है। वहीं यदि ग्राहक फुल साइज एसयूवी की तलाश करता है तो उसकी पहली पसंद Fortuner ही होती है।  फॉर्च्यूनर बेस्ट सेलिंग फुल साइज एसयूवी है।

Hyundai Tucson की भी होती जमकर सेल
इंडिया में टोयोटा फॉर्च्यूनर के बाद फुल साइज एसयूवी ह्यूंदै टुसो (Hyundai Tucson) है, इसकी बीते महीने टोटल 108 यूनिट सेल हुई है। इसके बाद एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) की कुल 102 यूनिट सेल हुईं हैं। महिंद्रा की एसयूवी अल्टुरास जी4 (Mahindra Alturas G4) का सेल में 4नंबर लगा है। इसकी कुल 80 यूनिट बीते महीने बिकी है।

टाटा नेक्सॉन, Mahindra XUV700 से मुकाबला
भारत में लार्ज साइज एसयूवी में टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी700 और ह्यूंदै अल्कजार जैसी एसयूवी मौजूद हैं। इन सभी गाड़ियों में 7 यात्री बहुत आरामदायक तरीके से बैठ सकते हैं। लार्ज साइज एसयूवी की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई अधिक होती है। इस लिहाज से  एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर जम्बो साइज की एसयूवी है। 

फॉर्च्यूनर का मार्केट शेयर 86 प्रतिशत अधिक
एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर का मार्केट शेयर 86 प्रतिशत अधिक है। फॉर्च्यूनर की नवंबर में ईयरली ग्रोथ भी 181 फीसदी है। फोर्ड एंडिवर के भारत के मार्केट से बाहर जाने के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर की मांग यकायक बढ़ गई है। टोयोटा की इस सेगमेंट की गाड़ियों के मुकाबले कीमत जरुर ज्यादा है लेकिन पावरफुल एसयूवी को देखने के बाद ग्राहक इस पर फिदा हो जाता है।  

ये भी पढ़ें-
HIGH SECURITY NUMBER PLATE वाली वाहनों की नहीं होती चोरी, HOME DELIVERY के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई
कार में उड़ान भरने के लिए हो जाइए तैयार, सिर्फ 5 मिनट की ट्रेनिंग के बाद उड़ा सकते हैं ये Flying car
Bajaj की Maxima C ने 3-व्हीलर कार्गो सेगमेंट में मचा दिया धमाल, लगभग आधे बाजार पर जमाया कब्जा
Omicron की वजह से देश में ही सेलीब्रेट करना होगा New year, 31 जनवरी तक International Flights पर रोक

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra