Land Rover India ने लॉन्च की न्यू जनरेशन Range Rover SUV, कीमत 2.31 करोड़ रुपए देखें फीचर्स

लैंड रोवर (Land Rover) ने भारत में नई रेंज रोवर एसयूवी (Range Rover SUV) लॉन्च की है, इसे बीते साल वैश्विक बाजारों में पेश किया गया था। British luxury carmaker ने आज से यानि 12 जनवरी से 2022 रेंज रोवर एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2022 12:23 PM IST / Updated: Jan 12 2022, 06:29 PM IST

ऑटो डेस्क। लैंड रोवर (Land Rover) ने भारत में नई रेंज रोवर एसयूवी (Range Rover SUV) लॉन्च कर दी  है। लैंड रोवर इंडिया ने भारत में नई पीढ़ी की रेंज रोवर एसयूवी पेश की है। 2022 रेंज रोवर की कीमत भारत में ₹ 2.31 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। इसे बीते साल वैश्विक बाजारों में पेश किया गया था। British luxury carmaker ने आज से यानि 12 जनवरी से 2022 रेंज रोवर एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

पांचवी पीढ़ी की एसयूवी
2022 रेंज रोवर एसयूवी, जो अब अपनी fifth generation में प्रवेश कर गई है। एक नए रूप, नए इंजन विकल्पों के साथ आती है । इसमें यात्रियों के सुविधा के लिए अत्याधुनिक फीचर्स और  नई टेक्नालॉजी दी गई है। यह कार निर्माता के नए लचीले मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (flexible Modular Longitudinal Architecture) पर बेस्ड है।

 पांच लेटेस्ट कलर ऑप्शन 
लैंड रोवर नई रेंज रोवर एसयूवी को तीन ट्रिम्स में पेश करने जा रहा है। इसमें एसई, एचएसई और ऑटोबायोग्राफी (SE, HSE and Autobiography) शामिल हैं। कंपनी अगले साल तक फर्स्ट एडिशन वैरिएंट भी पेश करेगी, जो यूनिक स्पेसिफिकेशन वाले ऑटोबायोग्राफी (Autobiography ) मॉडल पर आधारित होगा। पांच कलर ऑप्शन के बीच वैरिएंट को विशेष रूप से सनसेट गोल्ड सैटिन फिनिश (Sunset Gold Satin finish) में पेश किया जाएगा।

5 और 7 सीट में होगी उपलब्ध
2022 रेंज रोवर की लंबाई 5 मीटर से अधिक है, इसमें 5.25 मीटर लंबा व्हीलबेस मिलता है। इसकी चौड़ाई में 2.20 मीटर, ऊंचाई में 1.87 मीटर है। नई रेंज रोवर एसयूवी पांच सीटों के साथ स्टैंडर्ड या लॉन्ग व्हीलबेस दोनों वेरिएंट में उपलब्ध कराई जाएगी । LWB Range Rover में 7 सीटर एसयूवी होगी। इसमें तीसरी रो भी दी जाएगी।  

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ( Rohit Suri, President and Managing Director, Jaguar Land Rover India) ने कहा: "रेंज रोवर भारत में लक्जरी एसयूवी के टॉप पर  है और नई पांचवीं पीढ़ी की रेंज रोवर इसकी स्पेशिलिएटी को काफी अधिक बढ़ा देती है।"

शानदार फीचर्स
लुक्स के मामले में, नई रेंज रोवर 500 मीटर तक की बीम रेंज के साथ डीआरएल के साथ एक नई ग्रिल और डिजिटल एलईडी हेडलैंप डिजाइन के साथ आती है। एसयूवी में स्लोपिंग रूफलाइन और स्प्लिट टेलगेट के साथ नया बोट टेल रियर दिया गया है।  रेंज रोवर के इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नई 13.1 इंच की कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जिसे लैंड रोवर के नवीनतम पिवी प्रो सिस्टम (Pivi Pro system) के साथ जोड़ा गया है। यह ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ अटैच है। मुख्य इंफोटेनमेंट स्क्रीन के अलावा, पीछे के यात्रियों के लिए 11.4-इंच टचस्क्रीन यूनिट्स की एक पेयर भी दिया गया है। इसमें 1,600-वाट मेरिडियन सिग्नेचर साउंड सिस्टम (Meridian Signature Sound System) के साथ-साथ केबिन एयर प्यूरीफिकेशन प्रो भी दिया गया है।

तीन इंजन ऑप्शन में होगी उपलब्ध
 पांचवीं पीढ़ी रेंज रोवर एसयूवी में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 394 hp का आउटपुट और 550 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसी तरह एक डीजल यूनिट भी पेश की गई है, जो 341 एचपी और 700 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। तीसरा ऑप्शन एक बड़ा 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 515 hp और 750 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

ये भी पढ़ें-
MUKESH AMBANI खरीदेंगे ARMANI, DIESEL, BURBERRY को सप्लाई करने वाली टेक्सटाइल कंपनी, देखें डील की रकम
दो साल बाद फिर अमेरिका जाएगा भारत का आम, USA से आएगी अल्फाल्फा घास और चेरी, USDA की
Royal Enfield Classic 350, Himalayan, Meteor मोटरसाइकिल के दामों में भारी इजाफा, अब चुकानी
Skoda की 2022 Enyaq iV देगी 535 किमी की रेंज, लॉन्च से पहले कंपनी ने दिखाई बेमिसाल झलक

Share this article
click me!