
Maruti Suzuki Fronx: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी ने एक बार फिर से धमाका करना शुरू कर दिया है। Maruti Suzuki की न्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। बिक्री के मामले में Maruti Fronx टाटा जैसी कंपनियों को धूल चटा रही है। इसमें मिलने वाली दमदार फीचर्स और धांसू माइलेज कस्टमर्स को अपना दीवाना बना चुकी है। चलिए हम आपको इस 4 व्हीलर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
सबसे पहले Maruti Suzuki Fronx की इंजन और उसकी क्षमता के बारे में जानते हैं। कंपनी ने इसमें 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगाया है, जो 100 PS की पावर और 147 NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके इंजन में आपको 5 Speed Manual और 6 Speed Automatic ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में लगने वाली टर्बोचार्ज्ड इंजन हाइवे पर शानदार राइड का अनुभव प्रदान करता है।
Maruti Suzuki हमेशा से दमदार माइलेज वाली कार मार्केट में लाती है। Maruti Fronx का भी कुछ ऐसा ही हाल है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल वेरिएंट में यह कार 21 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, CNG वेरिएंट में 33 km/kg तक देती है। ऐसे में सिटी और हाइवे दोनों मामलों में इसका एवरेज माइलेज है। लॉन्ग टूर के लिए यह काफी किफायती SUV बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Toyota Hyryder SUV खरीदने के लिए कितना देगा होगा Down Payment? देखें प्राइस और EMI Plans
Maruti Suzuki Fronx में आपको न्यू और आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स मिलते हैं। इसका डिजाइन मॉडर्न और स्पोर्टी बनाया गया है। सेफ्टी फीचर्स में आपको काफी कुछ मिलेंगे।आईए इसमें मिलने वाली फीचर्स पर नजर डालें:
Maruti Suzuki Fronx SUV की कीमत के बारे में बात करें, तो इसकी शुरुआती एक्स शो रूम प्राइस 7.51 लाख रुपए है। वहीं, इसकी टॉप वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 13.04 लाख रुपए तक खर्च करने होंगे। CNG वर्जन लेने के लिए आपको 8.42 लाख रुपए तक देने पड़ेंगे। कंपनी द्वारा कुल 10 वेरिएंट्स इसमें आपको मिलते हैं। ऐसे में आप अपनी चॉइस के अनुसार खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross MPV को घर लाने के लिए कितना Down Payment करना होगा? जानें कीमत और EMI Plans