Petrol Diesel Price 20 Dec 2021: कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी कमी, हफ्ते के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम जारी

Petrol Diesel Price Today, 20 Dec 2021: भारत में  सरकारी तेल कंपनियों ने फ्यूल प्राइस (Fuel Price) में सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।  इंटरनेशनल मार्केट में आज यानि सोमवार को सुबह 8 बजकर 20 मिनट की स्थिति के अनुसार WTI क्रूड ऑयल का रेट 69.18 डॉलर प्रति बैरल है, वहीं बैंट क्रूड ऑयल की कीमत 71.81 डॉलर प्रति बैरल है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2021 3:03 AM IST / Updated: Dec 20 2021, 08:51 AM IST

Petrol Diesel Price Today, 20 Dec 2021: बिजनेस डेस्‍क & ऑटो डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) 20 दिसंबर को भी नहीं बदली हैं । देश के चारों महानगरों सहित सभी शहरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों से मिली जाानकारी के अनुसार कीमतें आज भी स्थिर हैं। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में उतार- चढ़ाव जारी है।  इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को सुबह 8 बजकर 20 मिनट की स्थिति के अनुसार WTI क्रूड ऑयल का रेट 69.18 डॉलर प्रति बैरल है, वहीं बैंट क्रूड ऑयल की कीमत 71.81 डॉलर प्रति बैरल है। आपको बता दें कि कल से  इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में कल के मुकाबले आज कमी आई है।  रविवार को सुबह 8 बजकर 15 मिनट की स्थिति के अनुसार WTI क्रूड ऑयल का रेट 70.86 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं बैंट क्रूड ऑयल की कीमत 73.52 डॉलर प्रति बैरल थी। 

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले रविवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

Latest Videos

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
 आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

यहां सबसे सस्ता और महंगा है पेट्रोल-डीजल
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां पेट्रोल के रेट 112 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानि 82.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, अगर डीजल की बात करें तो पोर्ट ब्लेयर में 77.13 रुपये प्रति लीटर जबकि श्रीगंगानगर में 95.26 रुपये प्रति लीटर है।  दिल्ली में पेट्रोल की कीमत नोएडा से कम है। डीजल भी दिल्ली में नोएडा के मुकाबले सस्ता है। 

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
ये भी पढ़ें-
ये भी पढ़ें-

Toyota ला रही आपके बजट में Compact electric suv, शानदार लुक के साथ मिलेगी दमदार बैटरी और
Mahindra के इलेक्ट्रिक सवारी ऑटो ने मचाई धूम, 41 हजार के डाउन पेमेंट में खरीदें, 1 रुपए में दो किमी का
Air India इसी साल सौंपी जाएगी टाटा ग्रुप को, JRD Tata ने कच्चे घर में बनाया था कंट्रोल रूम, देखें पूरी
Electric car के लिए ये हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें सबसे मंहगी से लेकर सबसे किफायती कार
Hero MotoCorp के वाहन जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदें, नहीं देना होगा ब्याज, आधार कार्ड दिखाकर ले जाएं वाहन

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh