Petrol Diesel Price Today, 16 Jan 2022 : सर्दियों में घूमने जाने का कर रहे प्लान तो चैक करें आपके शहर में दाम

Petrol Diesel Price Today, 16 Jan 2022: पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्‍चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) अभी भी 83 डॉलर से ऊपर चल रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2022 4:37 PM IST / Updated: Jan 16 2022, 08:31 AM IST

ऑटो डेस्क एंड बिजनेस डेस्क, Petrol Diesel Price Today, 16 Jan 2022 : 4 नवंबर 2021 के दिन से भारत में सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया है। आज यानि 16 जनवरी 2022 को भी ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें (Crude Oil Price) अभी भी 83 डॉलर से ऊपर चल रही हैं। रविवार सुबह 7 बजे की स्थिति के मुताबिक WTI Crude Oil की प्रति बैरल 83.82 डॉलर है। इसमें (+2.07%) का इजाफा हुआ है। वहीं Brent Crude की प्रति बैरल 86.06     डॉलर है, जिसमें  जिसमें (1.88%) की बढोतरी हुई है।     

झारखंड में 26 जनवरी से पेट्रोल पर मिलेगी मिलेगी 25 रुपए की छूट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राशन कार्ड हितग्राहियों के लिए 26 जनवरी 2022 से एक फिक्स लिमिट तक प्रति लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये की तक की छूट देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के मौके से 26 जनवरी से गरीब परिवारों को पेट्रोल की खरीद पर 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से एक तंत्र विकसित करें। सीएम सोरेन ने 26 जनवरी से राज्य में राशन कार्डधारी दोपहिया चालकों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपये की छूट देने की योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में हो रहे काम की समीक्षा की है।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले शनिवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने  दिवाली यानि 4 नवंबर 2021  से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थिर
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 67वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।

ये भी पढ़ें-
घर पर ही चार्ज करें Electric vehicle, सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन के लिए लायसेंस जरुरी नहीं, देखें डिटेल
Tata Safari डार्क एडिशन देखकर रहे जाएंगे दंग, कंपनी ने जारी किया टीजर वीडियो, देखें इसके फीचर्स
8 सीटर कार में 6 Airbags होंगे जरुरी, इस महीने से लागू हो जायेगा नियम, बढ़ जायेगी कारों की कीमतें
भारत में केवल 5 Tesla कारें, अंबानी की है फेवरेट, बॉलीवुड की ये दो हस्ती भी हैं मालिक, देखें सबसे पहला

 

Read more Articles on
Share this article
click me!