
ऑटो न्यूज. Tata Motors becomes India's first firm to roll out 50,000 EV: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। अब इसकी वजह पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम हों या फिर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कई फायदे, पर इतना तो तय है कि लोगों ने इस इंडस्ट्री को खुल कर स्वीकार कर लिया। इसका सबसे ताजा उदाहरण पेश किया है टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जो इन दिनों ताबड़तोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार कर रही है। इसी बीच कंपनी ने हाल ही में अपने पुणे स्थित प्लांट से 50,000 वां इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया है। गौरतलब है कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का सबसे तगड़ा पोर्टफोलियो टाटा मोटर्स के पास है।
टारगेट से पहले हासिल की यह उपलब्धि
कंपनी ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए बताया कि उसने पुणे प्लांट से 50 हजारवीं ईवी roll out की है। खास बात यह है कि कंपनी ने टारगेट से पहले यह उपलब्धि हासिल की है। इस बारे में बात करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स लिमिटेड के एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा, 'टाटा मोटर्स ने देश में ईवी की अगुवाई की है और इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी कंपनी पर थी। हमने कस्टमर्स को सस्ते सॉल्यूशन देने के लिए टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनियों की मदद से ईवी ईकोसिस्टम तैयार किया।'
टाटा मोटर्स की उपलब्धियां
- 80 नए शहरों में टाटा मोटर्स ने शुरुआत की है।
- 165 से अधिक शहरो में अपने नेटवर्क का विस्तार कर चुकी है कंपनी।
- 5 आगामी सालों में 10 नई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निकालेगी कंपनी।
8.49 लाख में लॉन्च की सस्ती ईवी
बता दें कि टाटा ने अपने ईवी कस्टमर्स के लिए हाल ही में सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी। इस कार की कीमत 8.49 लाख (एक्स शोरूम) रुपए से शुरू है। इसके साथ ही टाटा अपने कस्टमर्स को पूरी सेफ्टी भी मुहैया करवाती है। कंपनी के सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हाई वोल्टेज ज़िपट्रॉन आर्किटेक्चर द्वारा संचालित हैं। बता दें कि टाटा मोटर्स के EV पोर्टफोलियो में Nexon EV से लेकर Tata Tiago EV तक शामिल हैं। Nexon EV देश की सबसे पॉपुलर SUV है जबकि Tata Tiago EV देश की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है।
ये भी पढ़ें...
Blood Moon 2022: बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स, Time Lapse वीडियो भी करें ट्राई
शुरू हुई Nokia G60 की ब्रिकी, नोकिया इंडिया के स्टोर से इतनी कीमत पर खरीद सकते हैं यह 5G फोन
Maruti Suzuki Jimny से लेकर Hyundai Casper तक Auto Expo 2023 में लॉन्च हो सकती हैं ये टॉप 10 कारें
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi