सिर्फ ₹125000 में खरीदें Tata की धमाकेदार CNG कार... मिलेगी चट्टान जैसी मजबूत बॉडी, इतनी होगी मंथली EMI

Published : Jul 16, 2025, 10:09 AM IST
Tata Punch iCNG 2025 Model

सार

Tata Punch CNG 2025 Model: कम कीमत में आप एक दमदार माइलेज वाली SUV लेने का प्लान कर रहे हैं, तो Tata Punch CNG 2025 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसमें आपको लोन की सुविधा भी मिल जाएगी। 1,25,000 रुपए डाउनपेमेंट पर आप इसे खरीद सकते हैं। 

Tata Punch CNG 2025: अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो सेफ्टी में 5 रेटिंग हो और दाम में किफायती, तो Tata Punch आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। टाटा मोटर्स की यह कार सीएनजी वेरिएंट में काफी पॉपुलर हो गई है। इसमें आपको आधुनिक स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा पावरफुल इंजन के साथ धांसू माइलेज भी देती है। इतना ही नहीं, सनरूफ वालों के लिए भी यह शानदार कार है। आप इसे फाइनेंस पर भी खरीद सकते हैं। चलिए आज हम आपको इसकी पूरी खासियत के बारे में बताते हैं।

Tata Punch CNG 2025 इंजन और क्षमता

सबसे पहले हम Tata Punch CNG वेरिएंट कार की इंजन पर नजर डालते हैं। इसमें कंपनी ने 1.2 लीटर के साथ 3 सिलेंडर इंजन लगाया है। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन देता है। कार की इंजन CNG वेरिएंट में 73.4 ps पावर और 103 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो आपकी ड्राइविंग को एक बेहतर एक्सपीरियंस देता है। Tata ने इस कार में ट्विन सिलेंडर CNG सेटअप दिया गया है। दो सिलेंडर बूट स्पेस को बरकरार रखते हैं।

Tata Punch CNG 2025 माइलेज

Tata Punch CNG माइलेज पर अब हम बात करते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक, सीएनजी मोड में यह कार 26.99 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है। इस माइलेज के साथ यह सबसे किफायती SUV कार है। इसे सिटी और हाइवे दोनों जगहों पर आसानी से ड्राइव किया जा सकता है। इस एसयूवी की ड्राइव क्वालिटी CNG मोड में एकदम पेट्रोल वाला स्मूद देता है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में 38 लाख है Tesla Model Y की कीमत, फिर भारत में लगभग दोगुनी महंगी क्यों? जानें पीछे की मुख्य वजह

Tesla ने भारत में लॉन्च की गदर मचाने वाली पहली कार, कीमत इतनी जानकर उड़ जाएंगे होश

Tata Punch CNG 2025 कीमत और वेरिएंट्स

Tata Punch CNG 2025 को कई अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 7.23 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल 9.85 लाख रुपए में मिलेगी। इतने रेंज में आप इसकी प्योर, एडवेंचर, Accomplished और क्रिएटिव वेरिएंट्स खरीद सकते हैं। हरेक वेरिएंट्स में आपको अलग इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन मिलेंगे। सीएनजी वेरिएंट लेने पर 90,000 रुपए एक्स्ट्रा देना पड़ सकता है।

Tata Punch CNG 2025 सेफ्टी फीचर्स

Tata Punch CNG 2025 मॉडल को 5 स्टार ग्लोबल सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। यह भारत की सबसे सेफ माइक्रो एसयूवी में से एक है। चलिए इसकी सेफ्टी फीचर्स देखते हैं:

  • ड्युअल एयरबैग्स
  • EBS with EBD
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर
  • हाई स्ट्रेंथ बॉडी स्ट्रक्चर
  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
  • लीकेज डिटेक्शन (CNG वेरिएंट)
  • थर्मल प्रोटेक्शन (CNG वेरिएंट)
  • एडवांस सेफ्टी मैकेनिज्म (CNG वेरिएंट)

Tata Punch CNG 2025 EMI प्लान

Tata Punch CNG 2025 को आप फाइनेंस पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक के द्वारा 1,25,000 रुपए डाउनपेमेंट करने होंगे। यदि आप 9 लाख वेरिएंट वाली SUV खरीद रहे हैं, तो उस प्लान में 7.75 लाख रुपए का लोन 9.5 ब्याज दर पर लेने पर 5 साल के लिए आपकी मंथली EMI 15,500 रुपए बनेगी।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahindra Offers: महिंद्रा की इस SUV पर मिल रहा 3.80 लाख रुपए तक का बंपर डिस्काउंट
7000KG वजन, 250KM रफ्तार…ट्रंप की 'Beast' से भी पावरफुल पुतिन की कार!