Tesla Launch in India: Tesla Model Y भारत में अब बिकने के लिए तैयार है। फिलहाल दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई में यह उपलब्ध रहेगी। इसकी डिलीवरी साल 2025 की थर्ड तिमाही से शुरू होगी। 

ऑटोमोबाइल डेस्क: अमेरिकी कंपनी Tesla अब भारत में आ चुकी है। 15 जुलाई 2025 को मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स BKC में एलन मस्क की EV कंपनी का पहला शो रूम खुल गया है। इसी के साथ कंपनी ने पहली इलेक्ट्रिक SUV Model Y की कीमत भी जारी की है। यह टेस्ला के द्वारा भारत में ऑफिशियल लॉन्च होने का बहुत बड़ा हिस्सा है। Tesla Model Y (RWD) की ऑन रोड प्राइस 61.07 (एक्स शो रूम) लाख रुपए रखी गई है। इसके अलावा लॉन्ग रेंज RWD वर्जन की प्राइस 69.15 लाख रुपए है। फिलहाल यह देश के तीन प्रमुख शहरों (मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम) में उपलब्ध रहेगी। साल 2025 की थर्ड क्वार्टर तक कंपनी इसकी डिलीवरी स्टार्ट करेगी।

Tesla Model Y की कीमत भारत में क्यों ज्यादा?

Tesla Model Y SUV की कीमत की बात करें, तो अमेरिका में इसकी कीमत 44,900 डॉलर (लगभग 38 लाख भारतीय रुपए) है। अब आप सोच रहे होंगे, कि फिर भारत में इसका दाम इतना ज्यादा क्यों है? जवाब में आपको बता दें, कि इसके पीछे 2 बहुत बड़ा कारण है।

1. सबसे पहले इंपोर्ट ड्यूटी इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है। कोई भी विदेशी कार जब भारत में आती है, तो उसके लिए Completely Buit Unit (CBU) पर 70 प्रतिशत टैक्स लगता है। इसका मतलब है कि, एक ही कार पर आपको 21 लाख रुपए देने पड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Tesla ने भारत में लॉन्च की गदर मचाने वाली पहली कार, कीमत ईतनी जानकर उड़ जाएंगे होश

Tesla Entry in India: भारत में आज खुलने जा रहा टेस्ला का पहला शोरूम, जानें एलन मस्क कौन-सी कार लाएंगे पहले

2. लॉजिस्टिक खर्च- Tesla Model Y अमेरिका के मुकाबले भारत में अधिक खर्चे होने के पीछे लॉजिस्टिक खर्च का बड़ा है। कारें चीन की शंघाई प्लांट से मुंबई लाई गई हैं, जिसमें काफी अधिक खर्चे होता है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और कस्टम में भी खर्च आता है।

कितनी है Tesla Model Y दोनों वेरिएंट्स की रेंज?

फिलहाल Tesla Model Y 2 वेरिएंट्स में पेश की जाएगी। पहले वेरिएंट में आपको 60 kWh की LPF बैटरी दी जाएगी। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह लगभग 500 किलोमीटर तक रेंज देने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये कार 5.6 सेकंड में 0-100 किलोमीटर की गति पकड़ सकती है।

Tesla Model Y के दूसरे वेरिएंट Long Range RWD में 75 kWh की NMC बैटरी दी जाएगी। उसकी क्षमता 622 किलोमीटर तक है। यह 5 सेकंड से भी कम आएगी, जो 0-100 की गति स्पीड है।

आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है Tesla Model Y

Tesla Model Y को भारत में कई तरह की आधुनिक टेक्नोलॉजी Advanced Technology Features के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसमें ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स, रियर सीट के लिए अलग टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल रियर सीटें दी जा सकती हैं। Tesla ऐप के जरिए रियल टाइम कंट्रोल की सुविधा दी जाएगी।