इस बेहद खूबसूरत Island पर बिताएं 7 दिन और 6 रातें, खर्च मात्र 20,740 रुपए

IRCTC के द्वार शुरु किए गए इस पैकेज का नाम अंडमान मेमोरीज एक्सक्लूसिव पोर्ट ब्लेयर है। ये पैकेज 7 दिन और 6 रातों का है। ये अंडमान की राजधानी Port Blair से शुरू होगा।  इसका पैकेज कोड EHH98 है। आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जानकारी ली जा सकती है । 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2021 2:00 PM IST / Updated: Dec 02 2021, 10:11 PM IST

ऑटो डेस्क, IRCTC Tour Packages: भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप की खूबसूरती सैलानियों को आकर्षित करती है। यहां का समुद्री किनारा और शांति सभी का मन मोह लेती है। यहां हर तरफ नेचुरल ब्यूटी (natural beauty )देखने को मिलती है। लिमिटेड कंस्ट्रकशन होने की वजह से  यहां एक अलग तरह का सुकून मिलता है। अंडमान द्वीप की सुंदरता बेहद अलग है। वहीं देश के लोग इस द्वीप के दर्शन से अभी भी अछूते हैं। वहीं भारतीय रेलवे का उपक्रम IRCTC ऐसा पैकेज लेकर आया है जो बहुत कम दरों पर आपको अंडमान और निकोबार का भ्रमण कराएगा। 

ऐसा होगा टूर पैकेज
IRCTC के द्वार शुरु किए गए इस पैकेज का नाम अंडमान मेमोरीज एक्सक्लूसिव पोर्ट ब्लेयर (Andaman Memories Exclusive Port Blair) है। ये पैकेज 7 दिन और 6 रातों का है। ये अंडमान की राजधानी Port Blair से शुरू होगा।  इसका पैकेज कोड EHH98 है। आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जानकारी ली जा सकती है । 

Corbines Cove Beach का अद्भुत होता है नजारा
टूर का पहला दिन पोर्ट ब्लेयर में व्यतीत होगा। यहां आपको कोरबाइन्स कोव बीच (Corbines Cove Beach) की सैर कराई जाएगी, ये भारत के शानदार बीचों में से एक है। यहां आप सेल्फी का शौक पूरा कर सकतेहैं। यहां एक से बढ़कर एक लोकेशन मौजूद हैं। यहां नारियल के इतने घने पेड़  है कि आप सैंड कासल बनाकर बीच का लुत्फ ले सकते हैं। कोरबाइन्स कोव बीच पोर्ट ब्लेयर शहर से मात्र 7 किलोमीटर दूर है। यहां के बाद पोर्ट ब्लेअर में स्थित सेल्युलर जेल को देखा जा सकता है। अंग्रेजों ने इसी जेल में वीर सावरकर को रखा गया था।  इसी शहर में शाम को  लाइट एंड साउंड शो को देखा जा सकता है। जो स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों (freedom fighters) पर बेस्ड होता है।  रात का स्टे  पोर्ट ब्लेयर में ही होगा।

रॉस आईलैंड पर बीतेगा दूसरा दिन 
टूर के दूसरे दिन रॉस आईलैंड ले जाया जाएगा।  पुरानी खूबसूरत इमारतों, चीफ कमिशनर्स हाउस, गवर्नमेंट हाउस, चर्च, बेकरी, प्रेस, स्वीमिंग पूल के नजारे देख सकते हैं। इसके बाद आप नॉर्थ बे आईलैंड की सैर पर जा सकते हैं। यहां कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स आयोजित किए जाते हैं। यहां आप समुद्र के अंदर की दुनिया का दीदार भी कर सकते हैं। नाइट स्टे  रॉस आईलैंड में स्थित होटल में होगा। 

तीसरे से सातवें दिन भी करेंगे एंजॉय
 टूर के तीसरे दिन नील आईलैंड पर आपको ले जाया जाएगा। नील आईलैंड पर आपको वॉटर स्पोर्ट्स के कई फनी गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं। इसी शाम को लक्ष्मणपुर बीच पर ले जाया जाएगा। डिनर और नाइट स्टे आपका रिसॉर्ट में होगा। चौथा दिन नील आईलैंड और हैवलॉक की सैर कराई जाएगी। इसमें नैचुरल ब्रिज, राधानगर बीच पर ले जाया जाएगा। ये एशिया का सबसे साफ बीच माना जाता है। पांचवें दिन आपको हैवलॉक पोर्ट ब्लेयर घुमाया जाएगा। इस दिन कालापत्थर बीच पर एंजाय किया जा सकता है। शाम को क्रूज की सैर की जा सकती  है। छठवां दिन बाराटंग डे ट्रिप के लिए है। बाराटंग के सफर में आपको घना जंगल मिलेगा। इसकी खूबसूरती बेहद मनमोहक है। स्पीड बोट से मैंग्रोव फॉरेस्ट और लाइम स्टोन केव (गुफाएं) देखी जा सकती हैं। इसके बाद वापसी पोर्ट ब्लेयर के लिए होगी, रात मेंस्टे करने के बाद अगली सुबह यानि  सातवें दिन सुबह का नाश्ता करने के बाद आपको एयरपोर्ट की ओर रवाना किया जाएगा। 

एक व्यक्ति के लिए मात्र 20,740 रुपये का खर्च 
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इस टूर के लिए मात्र 20,740 रुपये चार्ज किया गया है। इसमें कैब, होटल्स, खाना-पीना और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं।  https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHH98 पर जाकर आप इस टूर के बारे में और जानकारी ले सकते है। 

ये भी पढ़ें-
Bajaj ला रहा नया Electric Scooter, Ola S1 सहित नामी कंपनियों के ईवी को देगा कड़ी टक्कर
Maruti Suzuki की कारों के इंजन से आ रहा अजीब साउंड, ग्राहकों ने बताया Unusual vibrations, सर्विस
आप भी तलाश कर रहे हैं सस्ता Electric Scooter, स्पेसिफिकेशन, फीचर, कीमत सहित देखें ये 5 बेस्ट
दुनिया की सबसे बड़ी Car manufacturing company के उत्पादन में बड़ी गिरावट, Omicron variants ने
Honda cruiser bike का बदल गया रंग-रूप, देखें इसके बेमिसाल फीचर्स और दमदार इंजन की खूबियां
Volkswagen Tiguan Facelift SUV ब्रांड इंडिया 2.0 के तौर पर की जाएगी लॉन्च, भारत के इस शहर में लगाई

Read more Articles on
Share this article
click me!