XUV400 लाने की तैयारी कर रही Mahindra, 8 EV समेत 13 नए Vehicle करेगी लॉन्च

महिंद्रा एक और नए मॉडल Mahindra XUV400 लाने पर काम कर रही है। वहीं कंपनी 13 नए व्हीकल लॉन्च करने की जोरशोर से तैयारी कर रही है। इसमें 8 व्हीकल इलेक्ट्रिक होंगे।

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2021 1:18 PM IST / Updated: Nov 28 2021, 06:51 PM IST

ऑटो डेस्क। महिंद्रा अब इलेक्ट्रिक व्हीकल पर पूरा फोकस करने जा रही है। कंपनी की प्लानिंग के मुताबिक वह साल 2027 तक 13 नए व्हीकल लॉन्च करने की जोरशोर से तैयारी कर रही है। इसमें 8 व्हीकल इलेक्ट्रिक होंगे। कंपनी अपने बेस्ट सेलिंग एसयूवी का भी इलेक्ट्रिक वेरिएंट लाने वाली है। इसमें eKUV100 और XUV700 जैसी गाड़ियों के इलेक्ट्रिक मॉडल लाए जाएंगे। साल 2021 में महिंद्रा की गाड़ियों ने मार्केट में धूम मचा कर रखी थी, कंपनी ऐसा ही प्रदर्शन आगामी  वर्षों में जारी रखने की कवायद में जुट गई है। 

XUV400 के नाम से आएगा अपडेट वर्जन
वहीं ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि महिंद्रा एक और नए मॉडल Mahindra XUV400 लाने पर काम कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिंद्रा ग्रुप के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए XUV400 के नाम का उपयोग कर सकती है। हालांकि ये सिर्फ एक अनुमान है, ये  एक शुरुआती विचार मात्र है। 

मिड साइज एसयूवी लाने की थी योजना
इससे पहले मार्केट में इस बात की चर्चा थी कि महिंद्रा XUV400 के नाम से एक मिड साइज एसयूवी लेकर आ रही है। ये एसयूवी XUV300 और XUV500 के कॉम्बीनेशन से तैयार की जाएगी। XUV400 मिड-साइज़ SUV को फोर्ड के B-प्लेटफ़ॉर्म पर विकसित करने का प्लान था। कंपनी की योजना के मुताबिक इसे Hyundai Creta और Kia Seltos के मुकाबले लाया जाना था। हालांकि अब फोर्ड ने भारत में प्रोडक्शन बंद करने का ऐलान किया है, वहीं महिंद्रा और फोर्ड की पार्टनरशिप भी खत्म हो गई है। अब ऐसा अनुमान है कि एक्सयूवी400 को  eXUV300 के अपडेट वर्जन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। 

बेहद खास होगा Mahindra XUV300 का  इलेक्ट्रिक वेरिएंट
 2020 ऑटो एक्सपो में Mahindra XUV300 के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर से पर्दा उठाया गया था। जानकारी के मुताबिक ये महिंद्रा इलेक्ट्रिक Scalable and modular architecture (MESMA) प्लेटफॉर्म पर विकसित पहला मॉडल है। इसे दो वेरिएंट- 350V और 380V में उतारा जा सकता है। इलेक्ट्रिक XUV300 में LG Chem द्वारा विकसित बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें closed front grille, डिफरेंट स्टाइल बंपर और नए अलॉय व्हील दिए जाएंगे। 
ये भी पढ़ें-
Petrol-Diesel Price in India : कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, सरकारी कंपनियां पुराने रेट पर अड़ी
Winter में आपकी गाड़ी भी Start होने में करती है नखरे, नोट करे लें ये Tips, वाहन और आप दोनों रहेंगे
TVS ने Apache RTR पर दिया जोरदार ऑफर, 319 की EMI पर ले जाएं घर, देखें इसके शानदार फीचर्स
देश की सबसे किफायती 7 सीटर कार,कीमत 5.5 लाख रुपये, कंपनी दे रही 60 हजार का डिस्काउंट
Skoda की इस अपकमिंग एसयूवी की क्यों हो रही इतनी चर्चा, देखें दमदार इंजन और इसके फीचर्स

Read more Articles on
Share this article
click me!