निरहुआ के सांसद बनते ही आम्रपाली ने खेसारी लाल यादव के साथ बनाई जोड़ी, डोली सजा के रखना मे करेंगी रोमांस

Published : Jul 03, 2022, 08:28 PM ISTUpdated : Jul 03, 2022, 09:10 PM IST
निरहुआ के सांसद बनते ही आम्रपाली ने खेसारी लाल यादव के साथ बनाई जोड़ी, डोली सजा के रखना मे करेंगी रोमांस

सार

आम्रपाली दुबे (Amprapali Dubey) के साथ खेसारी लाल यादव को देखने के लिए भोजपुरिया दर्शकों की बैचेनी बढ़ रही है। ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद अब इंतज़ार करना और मुश्किल हो गया है। इस मूवी में  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ आम्रपाली दुबे इश्क फरमाती नज़र आएंगी।   

एंटरटेनमेंट डेस्क, Doli Saja ke Rakhna Trailer Out : खेसारी लाल यादव का पवन सिंह से विवाद ठंडा पड़ गया है। वहीं खेसारी अब अपन नए प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे के साथ उनकी नई फिल्म डोली सजा के रखना ( Doli Saja ke Rakhna
) का ट्रेलर आउट हो  गया है। 

आम्रपाली दुबे (Amprapali Dubey) के साथ खेसारी लाल यादव को देखने के लिए भोजपुरिया दर्शकों की बैचेनी बढ़ रही है। ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद अब इंतज़ार करना और मुश्किल हो गया है। इस मूवी में  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ आम्रपाली दुबे इश्क फरमाती नज़र आएंगी। 

कुछ घंटों में मिले लाखों व्यूज 
एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल  ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja ke Rakhna) के ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शक इस पर टूट पड़े हैं।  इस फिल्म के ट्रेलर को 3,722,358 views मिल चुके हैं। इस मूवी को के प्रोड्यूसर रोशन सिंह हैं, वहीं इसके को- प्रोड्यूसर शर्मीला आर सिंह है। इस मूवी के राइटर और डायरेक्टर रजनीश मिश्रा हैं  ।

दर्शकों को पसंद है दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी
 भोजपुरिया दर्शकों को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस देखना बहुत भाता है। दोनों ने तकरीबन 30 फिल्मों में हीरो-हीरोइन की भूमिका अदा की है। हालांकि अब दर्शक इस जोड़ी को कब साथ देख पाएंगे, इस बारे में कयास ही लगाएजा सकते हैं।दरअसल मनोज तिवारी, रविकिशन जैसे भोजपुरिया सुपर स्टार सांसद बनते ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए हैं। ऐसे में दिनेश लाल यादव को लेकर भी कुछ ऐसी ही चर्चाएं जारी हैं। वहीं आम्रपाली ने समय रहते अपनी जोड़ी के लिए नए कलाकार को तलाशना शुरू कर दिया है। 

खेसारी के साथ आम्रपाली की लव स्टोरी
‘डोली सजा के रखना’ एक इमोशनल  पारिवारिक फैमिली ड्रामा मूवी है, इसमें बाप-बेटे संबंधों को बहुत मार्मिक अंदाज़ में फिल्माया गया है। फिल्म के ट्रेलर की ओपनिंग में खेसारीलाल यादव को  जेल जाते दिखाया गया हैं। इसके पहले संवाद में खेसारी के पिता उन्हें लोफर कहते दिख रहे हैं। इसके बाद आम्रपाली दुबे का सीन आता है, वो खेसारी से डांस सीखने के लिए आती हैं। इसके बाद दोनों का रोमांस शुरू हो जाता है। 
 

 

और पढ़ें...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'टप्पू' छोड़ दिया शो? 'भिड़े मास्टर' ने बताया क्यों अचानक गायब हो गए

Swayamvar - Mika Di Vohti : कौन हैं मीका सिंह होने वाली दुल्हनिया? जानिए मनप्रीत कौर के बारे में सबकुछ

टीनएज में रवीना टंडन के साथ होती थी छेड़छाड़, बोलीं- वह सब सहा, जिससे ज्यादातर महिलाएं गुजरती हैं

भारती सिंह की संपत्ति के आगे नहीं टिकते कृष्णा जैसे कॉमेडियन, जानिए कितनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

ब्लैक साड़ी और डोरी ब्लाउज़ में Monalisa की अदाएं, फैंस ने बताया- कातिल
Pawan Singh ने मुस्लिम प्रेमिका से करवाया ऐसा काम, फैंस बोले- ये पावर स्टार का दम