अंकुश राजा का भोजपुरी गाना हुआ वायरल, 'पेट की खातिर' देखकर इमोशनल हुए दर्शक

Published : Jan 16, 2023, 12:32 PM ISTUpdated : Jan 16, 2023, 12:33 PM IST
अंकुश राजा का भोजपुरी गाना हुआ वायरल, 'पेट की खातिर' देखकर इमोशनल हुए दर्शक

सार

अंकुश राजा का  इमोशनल सांग "पेट की खातिर"  ने दर्शकों की आत्मा को छू लिया है। इसमें कर्ज और पलायन जैसे मुद्दों को मार्मिक तरीके से फिल्माया गया है।  महज़ 4 घंटों में इसे तकरीबन 40 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ankush Raja Bhojpuri song Pet Ki Khatir went viral । अंकुश राजा भोजपुरी के बेहतरीन सिंगर हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत कम समय में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। उनकी आवाज दिलों को छू जाती है। अंकुश ने बीते साल कई शानदार गानों से दर्शकों के दिलों पर राज किया था । वहीं इस साल के शुरुआत में उनका पेट की खातिर गाना यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। 

तेजी से वायरल हो रहा इमोशनल सांग
अंकुश राजा का यह इमोशनल सांग ने दर्शकों की आत्मा को छू लिया है। महज़ 4 घंटों में इसे तकरीबन 40 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं।
 देखें इसका वीडियो- 

 

कर्ज और पलायन की व्यथा 
अंकुश राजा ने इस गाने पेट की खातिर के बारे में बताया कि हमने गरीबों की हकीकत को बयां किया है। इसे परफॉर्म करते हुए अंकुश राजा भी इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया कि इस गाने के पिक्चराइजेशन में हमने एक ऐसी फैमिली की कहानी दिखाई है, जो अपने  परिवार के साथ एक घर में रहते हैं। लेकिन बुरा वक्त आता है तो कर्ज लेना पड़ता है। इसके बाद तो जैसे उनपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। कर्ज और ब्याज में उनका घर भी बिक जाता है, इसके बाद दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए उन्हें अपना गांव छोड़कर शहरों की धूल फांकनी पड़ती है। इस गाने में बेहद मार्मिक तरीके से इसका फिल्मांकन किया गया है। 

अंकुश राजा ने इस गाने के बारे में आगे बताया, गरीब पलायन के बाद वे शहर तो आ आते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में दिक्कतों का अंत नहीं होता है। इस दौरान उन्हें क्या- क्या भुगतना पड़ता है, वो इस गाने में आप देख सकते हैं। यह सांग रिलीज हो चुका है। मुझे लगता है यह यूपी- बिहार  के अनगिनत लोगों की कहानी है। 
 

पेट की खातिर की स्टार कास्ट 
अंकुश– राजा के इस गाने म्यूजिक लेबल निमन भोजपुरी ने प्रोड्यूस किया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वे इससे पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं। इसका म्यूजिक अविनाश झा घुंघुरू ने तैयार किया है। इसके डायरेक्टर चंदन सिंह हैं।  


ये भी पढ़ें- 
भानुप्रिया को अब पहचानना हुआ मुश्किल, फैमिली के खिलाफ एक फैसले ने बदल दी एक्ट्रेस की जिंदगी
जन्म से पहले हुई थी शाहरुख़, अजय समेत इन 12 स्टार्स के पहले बच्चे की मौत, एक तो फिर पिता ही ना बन सका
RRR कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं, अमेरिका में स्क्रीनिंग के बाद SS Rajamouli का बड़ा बयान
Miss Universe 2023 : Divita Rai कर रहीं भारत को रिप्रेजेंट, मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू से खास

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert