भोजपुरी की कमरिया गर्ल को बांहों में लिए नजर आया ये एक्टर, सामने आए गाने में दोनों दिखे रोमांटिक

Published : Apr 26, 2022, 03:18 PM ISTUpdated : Apr 28, 2022, 02:43 PM IST
भोजपुरी की कमरिया गर्ल को बांहों में लिए नजर आया ये एक्टर, सामने आए गाने में दोनों दिखे रोमांटिक

सार

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे का एक नया गाना सामने आया है। गाने में दोनों के बीच रोमांस देखने लायक है। वहीं, आकांक्षा अपनी कमर लचकाती भी नजर आ रही है।  

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों से जुड़े स्टार्स जानते है कि सुर्खियों में बने रहने का क्या पैंतरा होता है। और यहीं वजह है कि इस इंडस्ट्री से जुड़ा हर स्टार कुछ न कुछ ऐसा कर जाता है कि उसकी चर्चा होने लगती है। यहां के स्टार्स फिल्मों में तो अपना जलवा दिखा ही रहे है लेकिन म्यूजिक एल्बम के जरिए भी लोगों पर अपना इम्प्रेशन जमाने की कोशिश कर रहे है। आपको बता दें कि हाल ही में भोजपुरी फिल्मों से जुड़े कई सेलेब्स का म्यूजिक वीडियो सामने आया है। इसी बीच भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का एक नया गाना सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में आकांक्षा दुबे अपनी मदमस्त और कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही है।


झरेलीया के डांस.. गाने पर लगाए खूब ठुमके
अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे का गाना झरेलीया के डांस.. में दोनों जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे है। गाने के दौरान दोनों के बीच रोमांस भी भरपूर देखने को मिल रहा है। सामने आए गाने में देखा जा सकता है कि अरविंद भोजपुरी इंडस्ट्री कमरिया गर्ल के नाम से फेमस आकांक्षा को कसकर बांहों में लेते है और इसी वजह से उनकी चीख निकल जाती है। हालांकि, आकांक्षा, अरविंद की बांहों में मदहोश भी नजर आई। गाने में दोनों बीच बोल्डनेस भी देखने को मिल रही है। आप देख सकते हैं कि गाने में आकांक्षा ने लाल रंग चमकीला ब्लाउज पहन रखा है और उसके साथ काले रंग की टाइट पैंट कैरी कर रखी है। उनके बाल खुले है और उन्होंने अपने लुक को लाल लिपस्टिक के कम्पलीट किया है। वहीं, अरविंद आसमानी रंग की टी-शर्ट में नीले रंग का गॉगल लगाए नजर आ रहे है।


यहां जारी किया गया झरेलीया के डांस.. का गाना
आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे के फैन्स इस गाने को सारेगमा हम भोजपुरी यूट्यूब पर देख सकते है। आपको बता दें कि इस गाने को अभी तक करीब 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और इसे 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है और दोनों के डांस मूव्स की तारीफ कर रहे है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा-  इनके आवाज में जरूर कोई जादू मारा होगा तभी तो लाखो करोड़ों के दिल जीत लिया है और राज कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- ये जितने अच्छे गायक है जितने ही अच्छे इंसान भी है, लव यू कल्लू भईया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 500 बार  इस गाने को सुनने के बाद भी मन नहीं भर रहा है, ऐसे सुपरस्टार दोनों भाई को ट्रेडिंग 1 पर रहना चाहिए। आपको बता दें कि इस गाने को शिल्पी राज के साथ अरविंद अकेले ने गाया है।

 

ये भी पढ़ें
बेडरूम में टॉप के बटन खोल आम्रपाली दुबे ने की ऐसी हरकत बेकाबू हुआ एक्टर, फिर जो हुआ आप भी देखें पर चुपके से

पेट में बच्चा लिए मौसमी चटर्जी ने शूट किया था रेप सीन, एक डर की वजह से कांप गई थी बुरी तरह

KGF 2 ही नहीं सलमान-आमिर सहित इन स्टार्स की फिल्मों ने भी मचाया हंगामा, बनाई 300 करोड़ के क्लब में पैठ

इतने मर्दों के बीच अकेली ये काम करती दिखी भोजपुरी क्वीन नम्रता मल्ला, ब्रा-निकर में दिखाया सेक्सी लुक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert