सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा निरहुआ का ये Bhojpuri Song, होली में लगा देगा आग, सुनाए बचपन से जवानी तक के किस्से

Published : Feb 27, 2022, 07:48 PM IST
सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा निरहुआ का ये Bhojpuri Song, होली में लगा देगा आग, सुनाए बचपन से जवानी तक के किस्से

सार

ये वीडियो है भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ का। बता दें कि भोजपुरी गानों के बिना होली का मजा फीका रहता है ऐसे में निरहुआ का एक नया गाना सामने आया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. 18 मार्च को होली (Holi) का त्योहार है। धीरे-धीरे लोगों में होली का रंग चढ़ने लगा है। इसी बीच होली का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया में जबरदस्त धूम मचा रहा है। ये वीडियो है भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ का। बता दें कि भोजपुरी गानों के बिना होली का मजा फीका रहता है ऐसे में निरहुआ का एक नया गाना सामने आया है। 

रंगों के त्यौहार में रंग जमाने के लिये निरहुआ का 'भोजइयन से पाला पड़े' गाना एकदम परफेक्ट है। म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी जुबली स्टार जमकर होली खेलते दिख रहे हैं। वहीं, उन्हें रंगों में डूबा देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

 

 

पुराना वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को यूट्यूब में T-Series Hamaar Bhojpuri ने 16 मार्च 2021 को अपलोड किया था। लेकिन ये वीडियो अब सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ का डांस भी देखने को मिलेगा। इस गाने को लोगों ने बीते साल भी काफी पसंद किया गया था। वहीं अब होली नजदीक आते ही ये गाना फिर लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इस गाने पर सिर्फ एक्ट ही नहीं किया, बल्कि इसे खुद गाया भी है। निरहुआ का ये सॉन्ग रंगों के त्यौहार के लिये एकदम परफेक्ट है। इसमें निरहुआ के साथ-साथ उनके को-स्टार्स आकांक्षा दुबे और आशीष वर्मा ने भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।

इसे भी पढ़ें- 

Kabhi Kabhie की वो खूबसूरत हीरोइन जिसे अब पहचानना भी है मुश्किल, फिल्म के ये स्टार्स छोड़ गए दुनिया

इतनी रात घर से ये काम करने निकली Malaika Arora, बिखरे बाल और इस बात को लेकर नजर आई हैरान-परेशान

आखिर क्यों शक्ति कपूर की बेटी ने ठुकरा दिया था Salman Khan का ऑफर, 16 की उम्र में ही खुल गई थी किस्मत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम