झारखंड के CM हेमंत सोरेन के सामने अक्षरा सिंह से स्टेज पर ही शख्स ने की ऐसी हरकत.. बीच में रोकना पड़ा शो

Published : Dec 10, 2022, 02:43 PM ISTUpdated : Dec 10, 2022, 03:04 PM IST
झारखंड के CM हेमंत सोरेन के सामने अक्षरा सिंह से स्टेज पर ही शख्स ने की ऐसी हरकत.. बीच में रोकना पड़ा शो

सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के गढ़वा कस्बे में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यह कार्यक्रम उनकी पार्टी की ओर से रखा गया था। इसमें भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह परफॉर्म करने आई, मगर तभी बवाल हो गया। 

गढ़वा। Bhojpuri Cinema News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मामला झारखंड के गढ़वा कस्बे का है। यहां एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें जमकर हंगामा हो गया। इसके बाद शो को बीच में ही रोकना पड़ा और अक्षरा कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर गुस्से में स्टेज से चली गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कुछ लोग स्टेज पर चढ़ गए और इनमें एक तो उनके साथ बद्तमीजी करने लगा। इससे नाराज होकर अक्षरा स्टेज छोड़कर चली गईं। यही नहीं, इस घटना के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौके पर ही मौजूद थे। 

बताया जा रहा है कि इस शो का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम की ओर से रखा गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी निमंत्रित किया गया था और घटना के दौरान वे मौके पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इसके बाद स्टेज पर अक्षरा सिंह और एक अन्य एक्ट्रेस निशा सिंह का डांस प्रोग्राम शो था। डांस परफॉर्म करने के लिए अक्षरा जैसे ही मंच पर आईं, तो वहां भीड़ बेकाबू हो गई। कई उत्साहित लोग स्टेज पर चढ़ गए और हंगामा करने लगे। इनमें कुछ लोग अश्लील हरकतें भी करने लगे। हंगामा बढ़ता और भीड़ बेकाबू होती देख पुलिस हरकत में आई तथा लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसके बाद अक्षरा सिंह और निशा सिंह प्रोग्राम बीच में ही छोड़कर स्टेज से चली गईं।  

 

 

पहले भी स्टेज प्रोग्राम बीच में छोड़कर जा चुकी हैं अक्षरा 
वैसे, बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अक्षरा सिंह को इस तरह की असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। ऐसी ही एक अन्य घटना उत्तर प्रदेश में आयोजित एक शो के दौरन हुआ था। तब वहां भी उन्हें स्टेज प्रोग्राम बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। वहीं, एक और लाइव शो के दौरान भी एक शख्स उनके साथ गलत हरकत करने लगा था तथा उन पर नोट उड़ाने लगा। अक्षरा को यह हरकतें पसंद नहीं आईं और तब भी उन्हें स्टेज प्रोग्राम छोड़कर जाना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें - 
एक बहाने से अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलीशान बंगला, 80 Cr के घर की 7 INSIDE PHOTOS
Salman khan खुद से 24 साल छोटी इस हीरोइन के साथ कर रहे हैं डेट, अगली दो मूवी के लिए किया साइन! 

PREV

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट