Khesari lal yadav का नया गाना 'छू के छोड़ देला' हुआ हिट, रक्षा गुप्ता का डांस मूव्स देख फैंस हुए घायल

Published : Dec 28, 2021, 06:30 PM IST
Khesari lal yadav का नया गाना 'छू के छोड़ देला' हुआ हिट,  रक्षा गुप्ता का डांस मूव्स देख फैंस हुए घायल

सार

'छू के छोड़ देला' (Chhu Ke Chhor Dela) गाने को 28 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं वीडियो में रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) के संग खेसारी ही रोमांस करते दिख रहे हैं।

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर एक्टर हर भूमिका में वो शानदार लगते हैं। खेसारी अक्सर अपनी फिल्मों और गानों से दर्शकों का दिल लूट लेते हैं। 25 दिसंबर को खेसारी का भोजपुरी गाना 'छू के छोड़ देला' रिलीज हुआ था, जो हिट हो गया है। इस गाने को देखकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'छू के छोड़ देला' (Chhu Ke Chhor Dela) गाने को 28 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं वीडियो में रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) के संग खेसारी ही रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने का लिरिक्स लोगों को पसंद आ रहा है। भोजपुरी क्षेत्र में इस गाने की आवाज खूब सुनाई दे रही है। 

फैंस इस गाने पर कर रहे हैं खूब कमेंट

फैंस इस गाने को पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी का बेताज बादशाह हमारे खेसारी के पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फेमस है।' एक यूजर ने लिखा, 'एकदम ब्लास, सुनकर मजा आ गया।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा कोई शहर नहीं जहां खेसारी का कहर नहीं।' एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। 

खेसारी लाल का नया गाना रिलीज को तैयार

बता दें कि इस गाने के बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वहीं गाने का निर्देशन आर्यन देव ने किया।  वहीं, खेसारी लाल यादव का एक और नया गाना आने वाला है।  इस बात की घोषणा अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। अपने नए गाने की एक झलक साझा करते हुए खेसारी लाल यादव ने लिखा जल्द आ रहा है और इसी के साथ उन्होंने सारेगामा म्यूजिक को अपनी पोस्ट में टैग किया।

और पढ़ें:

Asim Riaz शहनाज गिल पर कमेंट कर बुरे फंसे, देनी पड़ी सफाई, कहा- Shehnaaz Gill पर नहीं था वो पोस्ट

The Batman Trailer Out: बैटमैन और कैट का ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन, इस दिन रिलीज होगी मूवी

Hina Khan से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक नए साल के जश्न में डूबे टीवी सितारे, वेकेशन मनाने के लिए छोड़ा मुंबई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट