खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की शादी करते फोटो वायरल, उदास दिखी निरहुआ की क्लोज़ फ्रेंड!

Published : Aug 15, 2022, 03:35 PM ISTUpdated : Aug 15, 2022, 03:45 PM IST
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की शादी करते फोटो वायरल, उदास दिखी निरहुआ की क्लोज़ फ्रेंड!

सार

भोजपुरी सुपर स्टार  खेसारी लाल यादव और सेक्सी और हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’  का नया गाना ‘सेनुरवा’ बीते दिनों लॉन्च किया गया है। ये फैंस को खूब पसंद आया है। इस पर यूजर्स ने गजब कॉमेन्ट किए हैं। 

एंटरटनेमेंट डेस्क, Photo of Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey getting married in the mandap went viral : भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की अपकमिंग मूवी  डोली सजा के रखना का नया गाना सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस सांग में खेसारी के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी। इस गाने के बोल सेनुरवा है, वहीं इस कीवर्ड से इंटरनेट पर सर्चिंग में इजाफा हुआ है। 

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। करोड़ों फैंस उनके वीडियो का इंतज़ार करते हैं, उनके नए सांग ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ मूवी का नया गाना ‘सेनुरवा’ बीते दिनों लॉन्च किया गया है। ये फैंस को खूब पसंद आया है।

बेमन से कर रहे शादी
 ‘सेनुरवा’ (Senurwa ) सांग एक स्टिल इमेज पर लिरिकल वीडियो के अंतर्गत जारी किया है, जिसमें एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे शादी के जोड़े में बैठी हुई दिख रहीं हैं, वहीं  खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) सैंडो व्हाइट बनियान पहने दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो में बदलती इमेज में वे आम्रपाली के साथ फेरे लेते समय शेरवानी में भी दिखते हैं। इस सांग में खेसारी और आम्रपाली  की मेहंदी, हल्दी, सात फेरे की रस्म भी स्टिल इमेज के जरिए दिखाई गई है। इस गाने में दोनों के चेहरों पर उदासी देखने को मिली है। 

 

गाने के मिले लाखों व्यूज 
इस बेहद खूबसूरत गाने में आवाज प्यारे लाल यादव की हैं। वही  इसका संगीत फेमस म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है। SRK MUSIC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ करने के बाद इसे अब तक 773,428  व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं इस गाने के वीडियो को देखकर एक दर्शक ने कॉमेन्ट किया है- खुशी के आंसू आ जाते हैं ऐसे Singer के गाने को सुनकर | जय हिन्द, एक अन्य यूजर ने इस पर लिखा -जैसे Bollywood का महानायक अमिताभ बच्चन है वैसा ही Bhojpuri इंडस्ट्री का महानायक खेसारी भाई है 

और पढ़ें...

PS-1 के नए पोस्टर में साउथ स्टार का दिखा जबरदस्त लुक, जानें कौन सा किरदार निभा रहे फिल्म में

PS-I Teaser: चोल राजवंश की कहानी लेकर आ रहे हैं मणिरत्नम, जानिए कमबैक फिल्म में किस रोल में नजर आएंगी ऐश्वर्या

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री