
एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी फिल्में ज्यादातर उत्तर भारत खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में देखी जाती हैं। हालांकि, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बहुत बड़ी नहीं है, मगर इनकी कई फिल्में, गाने और अभिनेता-अभिनेत्री अक्सर चर्चा में रहते हैं। यही नहीं, पिछले कुछ साल में लोगों ने इस इंडस्ट्री की फिल्मों को काफी पसंद किया है, जिससे यह तेजी से आगे बढ़ रही है। पिछले कुछ साल में इस इंडस्ट्री की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। आइए जानते हैं उनके नाम और लीड रोल आर्टिस्ट के बारे में।
गंगा: यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में रही, क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने भी काम किया है। इसके अलावा, मनोज तिवारी और नगमा भी इसमें मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 2006 में पर्दे पर आई और 35 करोड़ रुपए कमाई कर गई।
ससुरा बड़ा पइसा वाला: इस फिल्म में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्देशक अजय सिन्हा हैं और यह 2004 में पर्दे पर आई थी। फिल्म ने कुल 35 करोड़ कमाए थे।
प्रतिज्ञा: कमाई मामले में इस इंडस्ट्री की दूसरे नंबर की फिल्म के बारे में बात करें तो यह प्रतिज्ञा थी। इसमें दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ और पवन सिंह ने लीड रोल किया। फिल्म ने 21 करोड़ कमाए। यह फिल्म 2008 में पर्दे पर आई थी।
बॉर्डर: इस फिल्म में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने अभिनय किया है। उनके अपोजिट आम्रपाली दुबे थीं। फिल्म देशभक्ति पर आधारित थी। 2018 में पर्दे पर आई इस फिल्म ने कुल 19 करोड़ कमाए और इसके डायरेक्टर थे संतोष मिश्रा।
निरहुआ हिंदुस्तानी: यह फिल्म 2014 में पर्दे पर आई थी। जैसा कि नाम है, वैसे ही इसमें दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने लीड रोल किया है। उनकी हीरोइन आम्रपाली दुबे थीं और यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म ने 14 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें -
एक बहाने से अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलीशान बंगला, 80 Cr के घर की 7 INSIDE PHOTOS
Salman khan खुद से 24 साल छोटी इस हीरोइन के साथ कर रहे हैं डेट, अगली दो मूवी के लिए किया साइन!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।