अक्षरा सिंह की तुलना क्यों हो रही इस पोर्न स्टार से.. समझिए क्या है पूरा मामला

भोजपुरी फिल्मों की स्टार हीरोइनों में से एक अक्षरा सिंह का वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने उनकी तुलना पोर्न फिल्मों की एक्ट्रेस मिया खलीफा से कर डाली है। वीडियो 1 दिसंबर को पोस्ट हुआ था। 

Ashutosh Pathak | Published : Dec 10, 2022 10:05 AM IST / Updated: Dec 10 2022, 07:25 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी फिल्मों की स्टार हीरोइनों में एक अक्षरा सिंह की तुलना सोशल मीडिया पर पोर्न फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मिया खलीफा से की जा है। वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब वे किसी वजह से चर्चा में हैं। अक्सर वे या उनके फैंस कुछ न कुछ ऐसा कर डालते हैं कि अक्षरा सिंह चर्चा में आ ही जाती हैं। पिछले दिनों उनका एक एमएमएस लीक हुआ था, जिसकी वजह से उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जो नए विवाद को जन्म दिए हुए है। 

दरअसल, अक्षरा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो किसी शूटिंग प्लेस का लग रहा है क्योंकि, कुछ और स्टार्स और फिल्म की यूनिट वहां मौजूद दिख रही है। इस वीडियो में अक्षरा गुलाबी शर्ट और गेलिस वाली टाइट फिंटिंग पैंट पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा, वे बालों को दो चोटी में किए हुए हैं और उन्होंने काले रंग का चश्मा भी पहना हुआ है। उनका यह अंदाज देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

Latest Videos

 

 

यूजर्स ने यह वीडियो देखने के बाद अक्षरा की तुलना एडल्ट फिल्मों की स्टार मिया खलीफा से करनी शुरू कर दी है। हालांकि, एक दिसंबर को पोस्ट किया गया यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और करीब 59 हजार यूजर्स इसे पसंद कर चुके हैं। एक यूजर ने इसके कमेंट बॉक्स में टिप्पणी करते हुए लिख भी दिया कि वे इस वीडियो में मिया खलीफा लग रही हैं। एक अन्य ने कमेंट पोस्ट किया, भोजपुरी की एडल्ट स्टार। वहीं, एक यूजर ने लिखा, शक्ल और काम दोनों ही मिया खलीफा जैसे हैं। यह वीडियो अक्षरा सिंह के एक गाने का बीटीएस क्लिप है। इस गाने को अक्षरा और अभिषेक ने मिलकर गाया है। वहीं, कंपोजिंग और म्यूजिक कुणाल ने किया है, जबकि डायरेक्टर आर. स्वामी ने किया है। 

वहीं, अक्षरा को लेकर कुछ न कुछ विवादित मामले सामने आते रहते हैं। इससे पहले, हाल ही में वे झारखंड के गढ़वा कस्बे में एक स्टेज प्रोग्राम करने गई थीं, जहां बेकाबू भीड़ की वजह से हंगामा मच गया। अक्षरा ने शो बीच में ही छोड़ दिया और वे कार्यक्रम से चली गईं। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें - 
एक बहाने से अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलीशान बंगला, 80 Cr के घर की 7 INSIDE PHOTOS
Salman khan खुद से 24 साल छोटी इस हीरोइन के साथ कर रहे हैं डेट, अगली दो मूवी के लिए किया साइन! 

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts