बीजेपी ने जारी की अपने 30 स्टार प्रचारकों की ये सूची, बिहार प्रदेश अध्यक्ष की डिप्टी सीएम से ज्यादा है डिमांड

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है। पार्टी ने इस लिस्ट को चुनाव आयोग को भेज दी है। आइये जानते हैं सूची के आधार पर कौन-कौन नेता बनाए गए हैं भाजपा के स्टार प्रचारक।

Asianet News Hindi | Published : Oct 11, 2020 11:26 AM IST / Updated: Oct 11 2020, 05:23 PM IST

पटना (Bihar ) । भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का नाम सबसे ऊपर है। पार्टी ने इस लिस्ट को चुनाव आयोग को भेज दी है। आइये जानते हैं सूची के आधार पर कौन-कौन नेता बनाए गए हैं, भाजपा के स्टार प्रचारक।

टॉप 10 में बिहार से ही चार नेता
देखा जाए तो स्टार प्रचारों की सूची में बिहार के मूल निवासी नेताओं की डिमांड ज्यादा है, क्योंकि टॉप 10 प्रचारकों में बिहारी मूल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर हैं, जबकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के बाद डिप्टी सीएम सुशील मोदी छठे नंबर पर हैं। इस सूची में 9वें नंबर पर बिहार के बड़े नेता और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह और 10वें पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रखे गए हैं।

2 महिला नेताओं को ही जगह
स्टार प्रचारों की सूची में सिर्फ दो महिलाओं को जगह दी गई है। इनमें 12वें नंबर पर स्मृति ईरानी और सबसे अंतिम 30वें नंबर पर बिहार की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह हैं।

डिप्टी सीएम से ज्यादा प्रदेश अध्यक्ष की डिमांड
इस सूची में बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की ज्यादा डिमांड हैं। वे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से आगे बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं पार्टी ने इस बार दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और अभिनेता मनोज तिवारी को तो स्टार प्रचारकों में रखा है।

इन्हें कर दिया सूची से बाहर
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और फायर ब्रांड नेता राजीव प्रताप रूडी को भी सूची से बाहर रखा गया है। इतना ही नहीं पार्टी ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन और पिछली बार के प्रचारक अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भी इस सूची में शामिल नहीं किया है।
यह है स्टार प्रचारकों की सूची
1-पीएम नरेंद्र मोदी
2-बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
3- राजनाथ सिंह
4- गृह मंत्री अमित शाह
5-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल
6- उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
7- बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव
8-बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस
9- राधा मोहन सिंह
10-रविशंकर प्रसाद
11- गिरिराज सिंह
12- स्मृति ईरानी
13- केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
14- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
15- केंद्रीय मंत्री आरके सिंह
16- धर्मेंद्र प्रधान
17-यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
18- झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास
19-दिल्ली सांसद मनोज तिवारी
20- बाबूलाल मरांडी
21- बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव
22- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
23-रामकृपाल यादव
24-सुशील सिंह
25- छेदी पासवान
26-, संजय पासवान
27-जनक चमार
28-सम्राट चौधरी
29-राज्सभा सांसद विवेक ठाकुर
30-निवेदिता सिंह 
(फाइल फोटो)

Share this article
click me!