पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स और कबाड़ से बना है ये रेस्तरां, खाने की क्वालिटी ऐसी कि हो जाएंगे फैन

Published : Dec 15, 2019, 02:12 PM ISTUpdated : Dec 15, 2019, 02:15 PM IST
पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स और कबाड़ से बना है ये रेस्तरां, खाने की क्वालिटी ऐसी कि हो जाएंगे फैन

सार

पटना में कैफे-द-ढाबा नामसे एक नया रेस्तरां खुला है। इसकी खासियत है कि यहां डिनर टेबल से लेकर हाथ धोने वाले बेसिन तक सब कुछ पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स और कबाड़ से बना है।  

पटना। बड़े होटल और महंगे रेस्टोरेंट में तो आपने खूब खाया होगा। लेकिन यदि पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स और कबाड़ से बने रेस्तरां में लजीज खाने का स्वाद लेना हो तो आप पटना आ सकते हैं। बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड इलाके में कैफे-द-ढाबा नामसे एक नया रेस्तरां खुला है। इस रेस्तरां की खासियत है कि यहां डिनर टेबल से लेकर हाथ धोने वाले बेसिन तक सब कुछ पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स और कबाड़ के सामान से बना है। हाल ही में खुले इस रेस्तरां में खाने-पीने की सामानों की क्वालिटी भी जबरदस्त है। इस कारण शुरू होते ही यह रेस्तरां लोगों की पसंद बन गया है। 

ढाबे के बाहर रखी ट्रक देती है शानदार लुक
गैरेज की थीम पर बने इस रेस्तरां के बनाने में खासी मेहनत की गई है। हर एक सामान को चुनने उसे खरीदने से लेकर सजाने तक में रेस्तरां संचालक की मेहनत साफ झलकती है। पुरानी बेकार हो चुकी गाड़ियों से टेबल बनाया गया है। कई सामानों को रिसाइकिल कर कुर्सी बनाया गया है। ऐसे में इस अनोखे रेस्तरां में भोजन करने का मजा गजब का होता है। ढाबे से सामने एक पुरानी ट्रक रखी गई है। जो इसके लुक को और बेहतरीन बना देती है। 

आईएचएम से पढ़े हैं रेस्तरां संचालक अंशु
रेस्तरां के संचालक कुमार अंशु का कहना है कि आज से समय में लोग खाने-पीने के साथ-साथ खाने वाले जगह को भी देखते है। यदि कुछ अलग या हट कर हो तो वो लोगों को अच्छा लगता है। इसी  सोच के साथ इस रेस्तरां की शुरुआत की गई। रेस्तरां में दिखने वाले हर एक सामान के लिए पहले रिसर्च किया गया, फिर उसे खरीदकर सजाया गया है। बता दें कि अंशु ने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट श्रीनगर से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उसके बाद इस रेस्तरां को खोला है।
 
खटारा एम्बेस्डर कार से बना डिनर टेबल
रेस्तरां में पुरानी एम्बेस्डर कार से डिनर टेबल बनाया गया है। टायर के बीच में एक छोटी सी नाद रखकर हाथ धोने का बेसिन बनाया गया है। गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल डालने वाले पंप के सहारे नल लगाया गया है। पूराने स्कूटर के जरिए कुर्सियां बनाई गई है। इस खास विशेषता के साथ-साथ खाना भी लाजवाब क्वालिटी की है। खाने की कीमत भी सामान्य रेस्तरां वाली रखी गई है। ऐसे में रेस्तरां खुलते ही कई लोग इसके दीवाने हो गए है। जो हर खास मौके पर यहां सेलिब्रेट करने आ रहे हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल