बिहार में 5 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को 5 उठक-बैठक की सजा, पंचायत के फरमान से सब हैरान

Published : Nov 25, 2022, 01:43 PM IST
बिहार में 5 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को 5 उठक-बैठक की सजा, पंचायत के फरमान से सब हैरान

सार

5 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी को चंद उठक बैठक करवा कर मामले को निबटा दिया गया। 

नवादा( Bihar). बिहार के नवादा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी को चंद उठक बैठक करवा कर मामले को निबटा दिया गया।  पंचायत ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों को केवल उठक- बैठक करवा कर छोड़ने का फ़ैसला सुनाया। लेकिन इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना पर एक्शन लिया गया है।

मामला नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के कनौज गांव का है। जहां 5 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने वाले युवक अरुण पंडित को पंचायत के पंचों ने महज कुछ उठक-बैठक करा कर निर्दोष करार दे दिया।  आरोपी गांव में ही मुर्गी फार्म चलाता है।

मुर्गी फॉर्म में ले जाकर किया रेप
अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कन्नौज गांव में 21 नवंबर को एक पांच साल की बच्ची को फुसलाकर आरोपी अपने मुर्गी फार्म पर ले गया। जहां उसने मासूम के साथ बलात्कार किया। बच्ची ने अपने परिजनों ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जब परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाने की बात कही तो गांव में ही मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पंचायत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि काफी संख्या में लोग बैठे हुए हैं और शॉल ओढ़े एक आदमी उठक-बैठक कर रहा है। पांच बार उठक बैठक करने के बाद उसकी सजा पूरी हो गई और उसे छोड़ दिया गया।

मुखिया से मदद मांगने पहुंचा था आरोपी

इतनी बड़ी घटना को दबाने के लिए एक पूर्व मुखिया को जिम्मेदार बताया जा रहा है। बताया जाता है कि जैसे ही आरोपी के खिलाफ मामला उजागर हुआ तो आरोपी पूर्व मुखिया के पास मदद मांगने गया। पूर्व मुखिया ने पंचायत बिठा दी और पंचायत में उठक-बैठकर कराकर आरोपी को दोषमुक्त कर दिया गया। लोकलाज का भय दिखाकर पीड़ित परिवार को शांत भी करा दिया गया।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल