ससुराल में डेंगू के मच्छर के काटने से गुस्से में आया फौजी, पत्नी और साली को मार दी गोली

बिहार के पटना में डबल मर्डर और सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक फौजी ने अपनी पत्नी और साली की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे ससुराल में डेंगू के मच्छर ने काट लिया था। इसके बाद से वो चिढ़चिढ़ा हो गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2019 4:46 AM IST

पटना(बिहार). यहां रविवार को एक फौजी ने अपनी पत्नी और साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना के पीछे अजीबो-गरीब वाक्या सामने आया है। फौजी अपनी साली की शादी में शामिल होने भोजपुर के तरारी गांव आया था। साली की 23 नवंबर को ही शादी हुई थी। इसी दौरान उसे डेंगू के मच्छर ने काट लिया। फौजी इसके बाद से चिढ़चिढ़ा हो गया था। अपनी बीमारी के लिए वो ससुरालवालों पर दोष मढ़ रहा था। रविवार को वो इलाज के लिए पटना जा रहा था। कार ड्राइवर चला रहा था। फौजी के साथ पत्नी, साली और उसके दोनों बच्चे भी थे। रास्ते में अचानक बातचीत के दौरान फौजी अपना दिमागी संतुलन खो बैठा। उसने चलती कार में पत्नी और साली को गोली मार दी। वो अपने दोनों बच्चों को भी मारना चाहता था, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता से वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। हालांकि बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। 


फौजी विष्णु ठाकुर भोजपुर के लालगंज गांव का रहने वाला था। वह गुजरात के भुज में तैनात था। मृतकों में विष्णु के अलावा पत्नी दामिनी और साली डिंपल उर्फ खुशबू शामिल हैं। कार चला रहे मिथलेश ठाकुर ने बताया कि वो दामिनी के चाचा लगते हैं। उनके मुताबिक गाड़ी में सबकुछ सामान्य था। दामिनी, डिंपल और विष्णु पीछे बैठे थे, जबकि दोनों बच्चे आगे। अचानक सैदाबाद के पास उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। उन्होंने गाड़ी रोकी और पीछे का नजारा देखा, तो अवाक रह गए। मिथलेश के मुताबिक, उन्होंने विष्णु से पिस्तौल छुड़ाने की कोशिश की। विष्णु उन्हें भी मारने की धमकी देने लगा था। इसके बाद वे दोनों बच्चों को लेकर कार से नीचे उतर गए।

Latest Videos

(बायें से फौजी  विष्णु, उसकी पत्नी और साली)

 

2012 में हुई थी विष्णु-दामिनी की शादी
विष्णु की शादी 2012 में  तरारी निवासी सुरेश शर्मा की बेटी दामिनी से हुई थी। बताते हैं कि वो साली की शादी में शामिल होने 20 नवंबर को ही गांव पहुंचा था। इसी दौरान उसे डेंगू हो गया। फौजी को लगता था कि ससुराल में ज्यादा दिन रहने से उसे डेंगू हुआ। इसी बात को लेकर वो चिढ़चिढ़ा हो गया था। वो पत्नी से झगड़ा भी करने लगा था। रविवार सुबह 8.50 बजे वो इलाज के लिए पटना एम्स के लिए निकला था। करीब 10.30 बजे उसे घटना को अंजाम दे दिया। मृतक के दो बच्चे  विराट (7) और वैभव (6) घटना के बाद सहम उठे। वे सिर्फ इतना बोले कि पापा बीमार थे। घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार पांडेय और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

(फोटो: बायें से नीचे फौजी विष्णु और ऊपर क्रमश: पत्नी और साली)

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
Iran-Israel War: ईरान का टॉप मिलिट्री कमांडर लापता! क्या इजरायल ने इस्माइल कानी को भी कर दिया ढेर?
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket