बेगूसराय गोलीकांड अपडेट: दहशत फैलाने के लिए NH-47 पर अपराधियों ने चलाई थी गोली, 4 गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

Published : Sep 16, 2022, 05:31 PM IST
बेगूसराय गोलीकांड अपडेट: दहशत फैलाने के लिए NH-47 पर अपराधियों ने चलाई थी गोली, 4 गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

सार

बीते 13 सितंबर  की रात बेगूसराय के NH-47 पर हुए फायरिंग केस में पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। जिले के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने गोली चलाई थी।सभी चार आरोपी पकड़ में आ गए है, साथ ही हथियार भी बरामद हुए है।

बेगूसराय: बिहार के बेगुसराय में 13 सितंबर को एनएच पर 47 मिनट तक फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज शाम जिले के एसपी योगेंद्र कुमार ने मामले का खुलासा किया। अपराधियों के पास से दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में केशव कुमार, सुमित कुमार, चुनचुन और युवराज को गिरफ्तार किया है। चारों बेगुसराय के ही रहने वाले हैं। एसपी का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने एनएच पर 11 जगहों पर फायरिंग की थी। इस घटना में और भी लोग शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एनएच पर लगे 22 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। केशव रांची भागने के दौरान जमुई से पकड़ा गया था। सबसे पहले युवराज की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार चारों अपराधियों पर पूर्व से कई केस दर्ज हैं। गैंग के और लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कई मामलों में जेल जा चुके हैं, चारों आरोपी
गिरफ्तारी चारों आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। सुमित हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। युवराज, केशव और चुनचुन भी सुमित के अंडर काम करते हैं। केशव पेट्रोल पंप में लूट मामले में जेल जा चुका है। सुमित के अवैध शराब के ठेके चलने की बात भी बताई जा रही है। घटना के बाद चारों आपराधी भागे फिर रहे थे। केशव रांची भागने के क्रम में जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ वह रांची अपने रिश्तेदार के घर भाग रहा था। 

47 मिनट तक चलाई थी गोली
13 सितंबर की शाम बाइक सवार अपराधियों ने बेगुसराए में एनएच पर 47 मिनट तक फायरिंग की थी। कुल 11 लोगों को गोली मारी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अपराधियों का चेहरा भी सीसीटीवी में दिख रहा था। एनएच पर 30 किलोमीटर तक अपराधियों ने 11 लोगों को गोली मारी थी। घटना को लेकर खूब बवाल हुआ था। पुलिस ने तीन स्पेशल टीम गठित की थी। घटना के विरोध में भाजपा ने बेगुसराय बंद बुलाया था। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने घटना की एनआईए जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़े- 2 बच्चों की मां का नाबालिग भांजे पर आया दिल, शादी रचाकर पति को कहा टाटा, बाय-बाय

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म