राजस्थान के चूरू जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। दरअसल यहां एक मामी का दिल अपने नाबालिग भांजे पर आ गया। इतना ही नहीं दोनो ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली। फिर हिम्मत करके पत्नी ने ये बात अपने पति को भी बता दी। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

चूरू. कहते हैं कि इश्क अंधा होता है। पर राजस्थान के चूरू जिले में इश्क अंधा होकर राह भी भटक गया। यहां दो बच्चों की मां का अपने ही नाबालिग भांजे पर ऐसा दिल आया कि उसने गुपचुप में उससे शादी भी रचा ली। यही नहीं हिम्मत कर अपनी प्रेम कहानी उसने अपने पति को भी सुना दी। जिसे सुन गुस्साए पति ने अब पुलिस का सहारा लिया है। देर रात उसने सदर थाने में पत्नी व भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मांमी ने भांजे से गुपचुप रचाई शादी
पीड़ित पति बीनासर निवासी विजयपाल नायक है। जिसने सदर थाने में दी पेश होकर लिखित रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने बताया है कि उसका नेशल निवासी पूनम के साथ सात साल पहले विवाह हुआ था। जिसके बाद उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया। इस बीच कारंगो बड़ा निवासी उसके नाबालिग भांजे का भी उसके घर आना- जाना लगा रहता था। जिसने उसकी पत्नी पूनम के साथ नजदीकियां बढ़ा ली। आरोप है कि पूनम व उसके नाबालिग भांजे ने गुपचुप में शादी भी रचा ली। जबकि इससे पहले उसे तलाक भी नहीं दिया गया। पति ने मामले में पत्नी व भांजे दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

खुद मामी ने कबूला भांजे से रिश्ता
रिपोर्ट में विजयपाल नायक ने बताया कि उसकी पत्नी ने अपने भांजे से प्रेम संबंधों की बात खुद स्वीकार की है। कुछ दिनों पहले ही उसने भांजे को पसंद करने और उसके साथ शादी किए जाने की बात उसे कही। साथ ही आगे से उसी के साथ रहने की बात भी कही। उसने बताया कि उसने मामले में दोनों को खूब समझाया लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना ही उचित होगा।

यह भी पढ़े- शौच के लिए गई नाबालिग बुआ-भतीजी को अंधेरे का फायदा उठा आरोपियों ने किया किडनैप, फिर की दरिंदगी