बिहार के गया में मां ने किया अपनी बेटी का अंतिम संस्कार, हत्या का कारण जानकार हो जाएंगे शॉक्ड

सपना के पिता की मौत 8 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद सपना को उसकी मां सावित्री ने पाला और फिर 6 साल पहले विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांदचौरा मोहल्ले के रहने वाले हेमंत चौधरी के साथ उसकी शादी कर दी थी। 

Pawan Tiwari | Published : Jul 2, 2022 6:53 AM IST / Updated: Jul 02 2022, 12:25 PM IST

गया. बिहार के गया में एक मां ने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया। बेटी के ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप है। गया में रहने वाली सावित्री देवी ने अपनी बेटी सपना की शादी 6 साल पहले की थी। लेकिन बीते दो सालों से बेटी और दामाद में अनबन चल रही थी। दोनों को एक दूसरे की प्रिक नहीं थी और मायके के हस्ताक्षेप भी था जिस कारण से दोनों में लड़ाई चल रही थी।  सपना की एक बेटी भी है जिसकी उम्र 3 साल है। वो अंतिम संस्कार की रस्म अदा नहीं कर सकती जिस कारण से सावित्री ने खुद अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया। 

सपना के पिता की पहले हो गई थी मौत
सपना के पिता की मौत 8 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद सपना को उसकी मां सावित्री ने पाला और फिर 6 साल पहले विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांदचौरा मोहल्ले के रहने वाले हेमंत चौधरी के साथ उसकी शादी कर दी थी। 

Latest Videos

शव को लेकर हुई थी बहस
सपना के गले में कई तरह के निशान थे। मां की शिकायत पर दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके पक्ष में विवाद हो गया था। हालांकि बाद में मां सावित्री ने बेटी का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। इस दौरान पंडितों ने कहा कि आप अपनी बेटी का अंतिम संस्कार अपने दूसरे बच्चों से करवा दो लेकिन सावित्री ने कहा कि वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार खुद करेगी। 

दामाद से पूछताछ जारी
सावित्री ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया है। जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही हैं। वहीं, सावित्री ने सपना की बेटी को भी अपने साथ लेकर आई है।

इसे भी पढ़ें- आखिर पटना में इस चाय की दुकान पर ऐसा क्या लिखा, जिसे देख तेजप्रताप को रोकना पड़ा अपना काफिला

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts