Bihar MLC Election 2022 Results: बीजेपी-जेडीयू की बल्ले-बल्ले, जानिए कहां किसने लहराया परचम

Published : Apr 07, 2022, 02:35 PM ISTUpdated : Apr 07, 2022, 07:12 PM IST
Bihar MLC Election 2022 Results: बीजेपी-जेडीयू की बल्ले-बल्ले, जानिए कहां किसने लहराया परचम

सार

राजधानी पटना से आरजेडी प्रत्याशी कार्तिक कुमार की जीत हुई है। उन्हें 1886 वोट मिले हैं जबकि उनसे पीछे रहने वाले निर्दलीय प्रत्याशी करणवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया को 1706 वोट मिले हैं। जेडीयू के वाल्मीकि सिंह के खाते में 1388 वोट ही आए हैं।

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election Results 2022) की 24 सीटों पर परिणाम आ रहे हैं। अब तक जो नतीजे सामने आए हैं उसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के गठबंधन की बल्ले-बल्ले है। ज्यादातर सीटों पर NDA प्रत्याशियों की जीत हुई है। 24 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी। कुल 187 प्रत्याशी मैदान में थे। 534 बूथों पर हुई वोटिंग में 1,34,106 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। सहरसा-मधेपुरा-सुपौल निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि भोजपुर-बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से सिर्फ दो प्रत्याशी ही हैं। इन 24 सीटों पर मुख्य मुकाबला NDA और बाकी दलों के बीच है। जिसमें लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की RJD और कांग्रेस समेत अन्य दल हैं।
 
कहां से किसकी जीत

  1. पटना से कार्तिक कुमार सिंह (RJD)
  2. गया से कुमार नागेंद्र (RJD)
  3. नवादा सेअशोक यादव (निर्दलीय)
  4. कटिहार सेअशोक अग्रवाल (BJP)
  5. पश्चिम चंपारण से सौरव कुमार (RJD)
  6. भागलपुर-बांका से विजय कुमार सिंह (JDU)
  7. सिवान से विनोद जायसवाल (RJD)
  8. मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह (JDU)
  9. समस्‍तीपुर से तरुण कुमार (BJP)
  10. वैशाली से भूषण राय (RLJP)
  11. नालंदा से रीना यादव (JDU)
  12. पूर्णिया से दिलीप जायसवाल (BJP)
  13. कैमूर से संतोष कुमार (BJP)
  14. मुंगेर से अजय सिंह (RJD)
  15. औरंगाबाद से दिलीप सिंह (BJP)
  16. गोपालगंज से राजीव कुमार (BJP)
  17. भोजपुर-बक्‍सर से राधा चरण साह (JDU)
  18. छपरा से सच्चिदानंद राय (निर्दलीय)
  19. कटिहार से अशोक अग्रवाल (BJP
  20. सीतामढ़ी से रेखा कुमारी (JDU)
  21. रोहतास-कैमूर से संतोष कुमार सिंह ( BJP)
  22. मधुबनी से अंबिका गुलाब यादव (निर्दलीय)
  23. बेगूसराय से राजीव कुमार (कांग्रेस)

इनका रिजल्ट बाकी

सहरसा

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार
इस बार विधान परिषद के चुनाव में मुख्य मुकाबला NDA और  RJD-लेफ्ट गठबंधन के बीच है। एनडीए की बात करें तो बीजेपी ने 12, जेडीयू ने 11 और RLJP ने एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे। जबकि लेफ्ट की की तरफ से आरजेडी 23 और सीपीआई एक सीट पर चुनाव मैदान में है। इस बार महागठबंधन से अलग होकर कांग्रेस (Congress) अकेले मैदान में है। आठ सीटों पर उसने प्रत्याशी उतारे जबकि मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सात और चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ी।

किसके पास कितनी सीटें
इन 24 सीटों की बात करें तो इस चुनाव से पहले तक बीजेपी के पास सबसे ज्यादा 13 सीटों थीं। साल 2016 में भाजपा ने 11 सीट जीतकर अपना सिक्का जमाया था। बाद में लोजपा की नूतन सिंह और कटिहार से अशोक कुमार अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए तो उसकी संख्या बढ़कर 13 हो गई। इस बार बीजेपी सिर्फ 12 सीट पर ही मैदान में है। पार्टी ने अपने कोटे की मधुबनी सीट जेडीयू को दी है। पिछली बार जेडीयू के खाते में पांच सीट गई थी लेकिन बाद में आरजेडी के तीन सदस्य आरजेडी के साथ आ गए और उसकी संख्या बढ़कर आठ हो गई।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी