क्वारेंटाइन सेंटर से निकलकर श्रमिकों ने किया गैंगरेप, फोन कर 4 दोस्तों को बुलाया, उन्होंने भी की दरिंदगी

क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे दो हैवानों ने शौच के लिए खेत में जा रही एक लड़की को चाकू का भय दिखा कर गैंगरेप किया। साथ ही इन दोनों ने फोन कर अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया, जिसने पीड़िता के साथ दरिंदगी की। मामला बिहार के सासाराम जिले का है।  
 

Asianet News Hindi | Published : May 23, 2020 5:45 AM IST

सासाराम। बिहार में लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बुलाने के बाद उन्हें 14 दिनों तक क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। प्रवासी क्वारेंटाइन सेंटर से बाहर नहीं निकले इसके लिए चौकीदारों की तैनाती की गई है। लेकिन राज्य के कई जगहों से प्रवासियों के क्वारेंटाइन से निकल कर बाहर घूमने की तस्वीरें सामने आ चुकी है। प्रवासी न सिर्फ क्वारेंटाइन से बाहर निकल कर घूमते हैं, बल्कि इस दौरान गंभीर आपराधिक वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सासाराम से सामने आया है। जहां क्वारेंटाइन सेंटर से बाहर निकल कर दो प्रवासियों ने गांव के अपने चार अन्य साथियों के साथ एक लड़की का गैंगरेप किया। 

फोन कर चार अन्य साथियों को भी बुलाया
मिली जानकारी के अनुसार घटना दावथ थाना क्षेत्र के जोगनी गांव की है। जोगनी में जगनारायण सिंह उच्च विद्यालय में प्रवासी श्रमिकों को क्वारेंटाइन किया गया है। पीड़िता ने थाने में जो शिकायत कराई है उसके अनुसार वह शौच के लिए खेत में गई थी। तभी क्वारेंटाइन में रह रहे चंचल यादव एवं सुरेश यादव ने उसे चाकू दिखा बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही फोन कर चार अन्य साथियों को बुला लिया एवं बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से पीड़िता का वीडियो भी बनाया और फोटो भी खिंचा। पीड़िता के परिजनों द्वारा गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने सुरेश और चंचल को गिरफ्तार कर लिया है।

गैंगरेप के बाद पीड़िता को वहीं छोड़ भागे आरोपी
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की उम्र 18 वर्ष बताई जाती है। आरोपियों में चंचल यादव और सुरेश यादव के साथ-साथ विजय यादव 20 वर्ष, मुकेश यादव 21 वर्ष, चुली पासवान 18 वर्ष व अमित पासवान 18 वर्ष शामिल थे। सभी ने चाकू का भय दिखा बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यहीं नहीं इन सब ने फोटो लेने के साथ साथ वीडियो भी बनाया। पीड़िता के चीखने चिल्लाने के बाद आस पास के लोगों की आवास सुन सभी मनचले उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। पीड़ित व उसके परिजनों के शिकायत पर घटना स्थल पर डीएसपी, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष व पुलिस बल के जवान पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।

Share this article
click me!