पैर का ऑपरेशन कराने पहुंची थी महिला, डॉक्टरों ने काट दिया हाथ..पढ़िए हैरान करने वाला मामला

लापरवाही की हदें पार करने वाली यह घटना मुजफ्फरपुर जिले की ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल की है। जहां घटना के बाद महिला को पटना रेफर किया गया। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि महिला को आर्टिफिशियल हाथ लगवाने के साथ-साथ उसे मुआवजा दिया जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2021 1:44 PM IST / Updated: Mar 13 2021, 07:29 PM IST

पटना (बिहार). अखबारों में आए दिन डॉक्टरों की लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है। यहां पैर का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला का डॉक्टर ने हाथ काट दिया। जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।

आर्टिफिशियल हाथ लगवाने के साथ दिया जाएगा मुआवजा
दरअसल, लापरवाही की हदें पार करने वाली यह घटना मुजफ्फरपुर जिले की ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल की है। जहां घटना के बाद महिला को पटना रेफर किया गया। अपनी गलती मानते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि महिला को आर्टिफिशियल हाथ लगवाने के साथ-साथ उसे मुआवजा दिया जाएगा।

इस वजह से काटा गया महिला का हाथ
बता दें कि करजा थाना क्षेत्र के नरहरसराय गांव की रहने वाली आभा राय नाम की महिला पिछले साल 2020 को 3 फरवरी को अपने घर में गिर गई थी। जिसमें उसका कूल्हा टूट गया था। परिवार परिजनों ने उसे ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उनके पैर के ऑपरेशन की बात कही थी।
 लेकिन ऑपरेशन करके उसका हाथ काटा गया। पीड़िता ने बताया कि उस समय डॉक्टर का कहना था कि गलत इंजेक्शन लगने से उसका हाथ काटना पड़ा।

फिर चर्चा में आया मामला
करीबी एक साल तक इलाज कराने के बाद यह पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ शुक्रवार को मुआवजा लेने के लिए अस्पताल पहुंची थी। जहां उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। बताया जाता है कि इस दौरान उसका बेटा चोटिल हो गया। करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

Share this article
click me!