शरद यादव से राहुल गांधी की मुलाकात : थर्ड फ्रंट की कवायद या फिर बिहार को लेकर पक रही कोई सियासी 'खिचड़ी'

शरद यादव से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान को बांटकर सबको लड़ाने का काम कर रही है। देश में सिर्फ नफरत की राजनीति हो रही है। इसके खिलाफ एक लड़ाई की जरुरत है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2022 8:15 AM IST / Updated: Apr 08 2022, 01:59 PM IST

पटना : शुक्रवार को देश की सियासत में उस वक्त हलचल देखने को मिली जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अचानकर RJD नेता शरद यादव (Sharad Yadav) से मिलने दिल्ली स्थित उनके निवास पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस के कई और वरिष्ठ नेता भी उनके साथ थे। इस मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे थर्ड फ्रंट की कवायद से जोड़कर देख रहा है तो कोई बिहार (Bihar) की राजनीति में नए समीकरण की तलाश में जुट गया है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि यह मुलाकात विपक्षी एकता को बढ़ाने के लिए की गई है।

बीजेपी-संघ पर निशाना
इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार और संघ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को बांटकर लड़ाया जा रहा है। बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग नफरत फैला रहे हैं। उनका सिर्फ एक ही मकसद है सत्ता में बने रहना। इस दौरान उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर भी जारी विवाद पर सरकार को घेरा।

Latest Videos

इसे भी पढ़ें-RJD-LJD के साथ आने से कितनी बदलेगी बिहार की राजनीति, उदय होगा शरद यादव सितारा या नीतीश की बढ़ेगी चुनौती

क्या है सियासी मायने

जानकार बताते हैं कि अब तक थर्ड फ्रंट से गायब कांग्रेस खुद विपक्ष एकता को एकजुट करने में जुट गई है। ताकि भविष्य में बाकी दलों के साथ बीजेपी का मुकाबला किया जा सके। चूंकि कई राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो गया है और वह काफी कमजोर भी हो गई है, इसलिए उसे बाकी दलों की भी जरुरत है। वहीं कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में इस वक्त लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी RJD से कांग्रेस की अनबन चल रही है। विधान परिषद चुनाव भी कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर लड़ी। ऐसे में वहां के सियासी समीकरण को साधने वह फिर से महागठबंधन की एकजुटता की कोशिश में है। चूंकि शरद यादव इस एकजुटकता की कड़ी हो सकते हैं इसलिए राहुल गांधी की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें-बिहारीगंज में सुभाषिनी के कारण दांव पर शरद यादव की प्रतिष्ठा, जीत के लिए जोर चुके हैं राहुल गांधी

हाल ही में आरजेडी के हुए हैं शरद यादव

बता दें कि शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में 20 मार्च को विलय हुआ है। शरद बिना शर्त लालू के साथ आए हैं। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी शरद यादव ने मुलाकात की थी, उसके बाद से ही कई तरह की सियासी अटकलें चल रही थी। शरद यादव ने 2018 में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से नाराज होकर अलग पार्टी बना ली थी। इसके बाद उनकी लालू यादव से करीबी बढ़ी।

इसे भी पढ़ें-तो अब शरद यादव भी होंगे JDU के साथ, CM नीतीश ने की बात; पप्पू यादव ने कांग्रेस को फिर दिया 'ऑफर'

इसे भी पढ़ें-ये हैं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी, MBA करने के बाद कांग्रेस में हुई शामिल, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज