Bihar में प्रकाश पर्व मनाने आए सिख संगत पर हमला, 6 श्रद्धालु घायल, पंजाब से आए थे पटना

Published : Jan 17, 2022, 09:02 AM ISTUpdated : Jan 17, 2022, 09:08 AM IST
Bihar में प्रकाश पर्व मनाने आए सिख संगत पर हमला, 6 श्रद्धालु घायल, पंजाब से आए थे पटना

सार

चरपोखरी के ध्‍यानी टोला में चंदा वसूला जा रहा था। वहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। इस दौरान सिख संगत की गाड़ी पहुंची तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक तजिंदर सिंह से चंदा मांगा. इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया।

पटना : बिहार (Bihar) में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर पटना साहिब से दर्शन कर लौट रहे सिख श्रद्धालुओं पर आसामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक जिसमें 6 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घटना पंजाब (Punjab) लौटने के दौरान आरा-सासाराम हाइवे मार्ग पर चरपोखरी के पास हुआ। असामाजिक तत्वों ने चंदा उगाही को लेकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद स्‍थानीय पुलिस वहां पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

चंदा वसूली के दौरान विवाद
हमले में घायल सभी लोग पंजाब में मोहाली के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक प्रकाश पर्व संपन्‍न होने के बाद सभी सिख संगत पटना से ट्रक पर सवार होकर पंजाब लौट रहे थे। ट्रक पर कुल 20 महिलाएं और 40 पुरुष थे। भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के ध्‍यानी टोला में यज्ञ के नाम पर चंदा वसूला जा रहा था। वहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। इस दौरान सिख संगत की गाड़ी पहुंची तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक तजिंदर सिंह से चंदा मांगा। जिसके बाद ही विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ा तो मारपीट हो गई
दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। चंदा मांग रहे लोगों ने ट्रक ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जब सिखों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने पत्थर बरसाने लगे। इसमें 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। DSP राहुल सिंह ने बताया कि पटना से मोहाली में अपने घर जा रहे 6 सिख श्रद्धालुओं को रविवार को भोजपुर के चारपोखरी में यज्ञ और मंदिर निर्माण के लिए दान नहीं करने पर भीड़ द्वारा उनके वाहन पर पथराव किया गया, जिसमें वे घायल हो गए। पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-Bihar में जहरीली शराब से अब तक 11 मौत, 34 गिरफ्तारी, थाना प्रभारी सस्पेंड, सियासत भी जारी

इसे भी पढ़ें-बिहार में गैंग्स ऑफ सिवान: गुंडों ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां बरसाते हुए मचाया तांडव, BJP नेता को मार डाला

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bharat Bandh में यूपी से बिहार तक की 5 ताजा तस्वीरें, कहीं दूल्हा फंसा तो कहीं लाठी डंडों से पीटा
तेज प्रताप यादव की प्रेमिका अनुष्का यादव बनीं मां, लालू यादव के बेटे का झट से आया कमेंट