पुल के पिलर से टकरा बालू लदी नाव गंगा में डूबी, 13 मजदूर पानी में गिरे, 8 को बचाया गया 5 लापता

Published : Oct 23, 2022, 04:46 PM IST
पुल के पिलर से टकरा बालू लदी नाव गंगा में डूबी, 13 मजदूर पानी में गिरे, 8 को बचाया गया 5 लापता

सार

बिहार में गंगा नदी की तेज धारा में एक बार फिर से हादसा हुआ है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र में जेपी सेतु पुल के पिलर संख्या 12 से टकराकर बालू से लदी एक नाव गंगा नदी में डूब गई।

पटना(Bihar). बिहार में गंगा नदी की तेज धारा में एक बार फिर से हादसा हुआ है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र में जेपी सेतु पुल के पिलर संख्या 12 से टकराकर बालू से लदी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। बताया जा रहा है कि नाव पर कुल 13 लोग सवार थे। पानी में डूब रहे 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। 

जानकारी के मुताबिक नाव मनेर से बालू लादकर आ रही थी। बालू के साथ ही उसी नाव पर 13 लोग भी सवार थे। तेज बहाव के कारण नाव को संभालना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच नाव अनियंत्रित होकर जेपी सेतु पुल के पिलर संख्या 12 से टकरा गई। जिसके बाद नाव गंगा की तेज धारा में समा गई। नाव पर सवार सभी 13 मजदूर भी पानी में डूबने लगे। लेकिन इन मजदूरों में शामिल दो अच्छे तैराक तैर के बाहर निकल गए। 6 लोगों को छठ घाट की सफाई कर रहे लोगों ने स्टीमर की मदद से बचा लिया गया। 5 लोग फिलहाल लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

ये लोग अभी भी हैं लापता 
लापता लोगों की पहचान भगवान सिंह पिता भुवनेश्वर सिंह, कैलाश राय पिता सूरज राय, भूलेटन राय पिता रामबालक राय, धर्मेंद्र राय पिता भंगी राय और पप्पू राय पिता मुनि राय के रूप में हुई है। सभी मनेर के गांव महीनावा बगीचा के रहने वाले हैं। यह हादसा रविवार सुबह करीब 8 बडे हुआ। बीते त बुधवार को भी दीघा पुल के पिलर से टकराकर एक नाव पलट गई थी। इस नाव में सवार 9 लोगों को बचा लिया गया था। जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा