बिहार में फीकी हो सकती हैं दीवाली पर खुशियों की मिठास, मौसम विभाग ने दी ये खतरनाक चेतावनी

Published : Oct 23, 2022, 09:58 AM ISTUpdated : Oct 23, 2022, 09:59 AM IST
बिहार में फीकी हो सकती हैं दीवाली पर खुशियों की मिठास, मौसम विभाग ने दी ये खतरनाक चेतावनी

सार

बिहार में दीवाली की खुशियों में खलल पड़ सकता है। दो दिन से चल रही दीवाली की बहार पर संकट आने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में चक्रवाती तूफ़ान और भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है।

पटना(Bihar).  बिहार में दीवाली की खुशियों में खलल पड़ सकता है। दो दिन से चल रही दीवाली की बहार पर संकट आने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में चक्रवाती तूफ़ान और भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। दीवाली और गोवर्धन पूजा पर राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इससे पहले दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भी बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। झारखंड और बंगाल की सीमा से सटे बिहार के जिलों में भारी बारिश संबंधी गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सितरंग के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इससे तटीय इलाकों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। तटीय राज्यों से सटे इलाकों में भी बारिश के आसार हैं।

रात के तापमान में तेजी से गिरावट 
बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद हवा में ठंडक घुलना शुरू हो गई। कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार में दिवाली के बाद दिन का पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक घट जाएगा। लेकिन बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद से कहीं न कहीं दीवाली में खलल पड़ने की सम्भावना दिखाई देने लगी है।  
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद