शादी होने के बाद विदाई से पहले प्रेमी संग दुल्हन फरार, दूल्हे ने पकड़ी ऐसी जिद; फिर...

मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है। जहां यूपी के कुशीनगर से पहुंची बारात में हाई वोल्टेज फैमली ड्रामा देखने को मिला। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद एक ही लड़के की दो-दो शादी कुछ ही घंटों बाद हुई। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2020 1:20 PM IST

गोपालगंज। गाजे-बाजे के साथ बारात आई। लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर बारातियों का स्वागत किया। भोज के बाद दूल्हे को शादी के मंडप पर ले जाकर शादी की रस्में भी पूरी कराई गई। अब विदाई की प्लानिंग हो ही रही थी कि कानों-कान खबर मिली कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद दूल्हा नाराज हो गया। दूल्हे का कहना था कि वो यहां से बिना दुल्हन के वापस नहीं जाएगा। इस बीच घंटों हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा चलता रहा। आखिरकार लड़की पक्ष के लोगों ने सुझ-बूझ दिखाते हुए गांव की एक  अन्य लड़की को शादी के लिए तैयार किया। फिर उक्त लड़की की दूल्हे के साथ शादी कराई गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। 

विदाई से पहले  भाग गई दुल्हन
ये घटना है बिहार के गोपालगंज जिले का। जिले के मांझा थाना के शेख परसा गांव में यूपी के कुशीनगर जिले से बारात आई थी। कुशीनगर के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से आई बारात की लड़की वालों ने बड़े आदर-सत्कार से स्वागत किया। बारातियों को खाना खिलाने के बाद दूल्हे को शादी के मंडप पर ले जाया गया। सभी वैदिक रीति-रिवाज से शादी की सभी रस्में पूरी हुई। शादी की रस्में पूरी होने के कुछ ही देर बाद पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद दूल्हा और बारात पक्ष के लोगों ने दुल्हन की जिद पकड़ ली। 

Latest Videos

पड़ोसी की बेटी से कराई गई दूसरी शादी
इस स्थिति में माहौल काफी अफरा-तफरी वाला हो गया। आखिरकार लड़की वालों ने बीच-बचाव का एक रास्ता निकाला। फरार हुई दुल्हन के पिता अमरनाथ कुशवाहा ने अपने पड़ोसी अर्जुन प्रसाद को अपनी पुत्री की शादी कुशीनगर के लड़के से करने को राजी किया। अच्छा घर-बार देख अर्जुन राजी हो गए। जिसके बाद उक्त दूल्हे की दूसरी शादी कराई गई। विवाह संपन्न होने के बाद राजी-खुशी से दूल्हा-दुल्हन को विदा किया गया। दूसरी ओर फरार हुई लड़की के बारे में परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी।    

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले