बिहार में CM का चेहरा तय करेंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस की घोषणा; महागठबंधन में हड़कंप

Published : Mar 05, 2020, 01:49 PM IST
बिहार में CM का चेहरा तय करेंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस की घोषणा; महागठबंधन में हड़कंप

सार

अक्टूबर-नवंबर 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में विपक्षी पार्टियों के बीच कांग्रेस की एक घोषणा के बाद खलबली मच गई है। पटना में कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में नेता बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने घोषणा की है कि बिहार में सीएम पद का ऐलान सोनिया गांधी करेंगी।   

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में होना है। जिसके लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लगी है। मुख्य विपक्षी दल राजद कांग्रेस, रालोसपा, हम और वीआईपी के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में उतरी थी। संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव में भी ये सभी विपक्षी दल महागठबंधन बनाकर जदयू-भाजपा-लोजपा के एनडीए गठबंधन को चुनौती देगी। लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर महागठबंधन की पार्टियां में गतिरोध है। मुख्य विपक्षी पार्टी राजद तेजस्वी यादव को सीएम पद का चेहरा बता रही है। लेकिन शेष पार्टियां इस दावे से इतेफाक नहीं रखते है। 

शरद यादव का नाम भी उछाल चुके हैं नेता
बीते दिनों हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने पटना में शरद यादव के साथ मुलाकात कर उन्हें सीएम पद का चेहरा बताया था। खास बात यह है कि इस बैठक में राजद और कांग्रेस के कोई प्रतिनिधि नहीं थे। अब बीते दिनों पटना में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद हुई घोषणा के बाद महागठबंधन में और खलबली मच गई है। दरअसल कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बिहार में सीएम चेहरा का ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। 

नेता चुनने का अधिकार सिर्फ सोनिया कोः वीरेंद्र
वीरेंद्र राठौर ने कहा कि नेता चुनने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को है। वहीं विस चुनाव में महागठबंधन का चेहरा तय करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल बना है, उससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। भाजपा ने डर व भय का माहौल बना रखा है। अफसोस है कि दिल्ली दंगे में मारे गए लोगों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग भी हैं। मेरी शोक संवेदनाएं पीडि़त परिवार के साथ है। बता दें कि कांग्रेस प्रभारी की यह घोषणा राजद के दावे से उल्ट है। राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार मान कर अपनी पूरी तैयारी कर रही है।  
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar News: ADM ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
Bharat Bandh में यूपी से बिहार तक की 5 ताजा तस्वीरें, कहीं दूल्हा फंसा तो कहीं लाठी डंडों से पीटा